मलाइका अरोड़ा (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Malaika Arora का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर करारा जवाब, बोलीं- अब लोगों की राय से तय नहीं होती मेरी खुशी

Malaika Arora Trolling: मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात करते हुए कहा कि अब मलाइका ने लोगों की राय से ऊपर उठकर अपनी खुशी और मानसिक शांति को महत्व देना सीख लिया है।

सोनाली झा

Malaika Arora Body Shaming: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया ट्रोलिंग और लोगों की आलोचनाओं को लेकर खुलकर बात की। अक्सर अपने फैशन, फिटनेस और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका ने बताया कि अब उन्होंने लोगों की राय से ऊपर उठकर अपनी खुशी और मानसिक शांति को महत्व देना सीख लिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि हर किसी को खुश करने की कोशिश इंसान को अंदर से कमजोर बना सकती है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर किसी की राय को गंभीरता से लेना जरूरी नहीं होता। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर बहुत शोर होता है, लेकिन हर आवाज समझदारी भरी नहीं होती। अगर आप अपनी शांति और खुशी को लोगों की राय के भरोसे छोड़ देंगे, तो आप कभी अंदर से खुश नहीं रह पाएंगे।

उम्र के साथ बदली मलाइका अरोड़ा की सोच

मलाइका ने बताया कि उन्होंने समय के साथ अपनी सीमाएं तय करना सीख लिया है। अब वह अपने बारे में हर बात पढ़ने या हर कमेंट का जवाब देने में विश्वास नहीं रखतीं। उनके मुताबिक, असली जिंदगी, अपने करीबी लोग और रोजमर्रा की छोटी-छोटी खुशियां ही इंसान को जमीन से जोड़े रखती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उम्र और अनुभव के साथ उनकी सोच में काफी बदलाव आया है।

अब हर बात पर रिएक्ट नहीं करतीं मलाइका

एक्ट्रेस ने कहा कि उम्र और अनुभव के साथ उनकी सोच में काफी बदलाव आया है। पहले जहां वह आलोचनाओं से प्रभावित हो जाती थीं, वहीं अब उन्होंने चीजों को अलग नजरिए से देखना सीख लिया है। अब मैं हर बात पर रिएक्ट नहीं करती। मुझे समझ आ गया है कि जो लोग लगातार आलोचना करते हैं, वह उनके बारे में ज्यादा बताता है, न कि मेरे बारे में। मेरी खुशी इस बात में है कि मैं खुद को अच्छी तरह जानती हूं और उसी में सहज महसूस करती हूं।

खुद को अपनाने में मिलता है सुकून

मलाइका अरोड़ा का कहना है कि अब वह बिना किसी डर या माफी के खुद को स्वीकार करती हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं जैसी हूं, उसी रूप में खुद को अपनाती हूं। अब मुझे ऐसा नहीं लगता कि दूसरों को खुश करने के लिए खुद को बदलना जरूरी है। जिंदगी के इस पड़ाव पर मुझे अपने आप में ही सुकून मिलता है। मलाइका की यह बात सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद की जा रही है।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें