मनोरंजन

तुषार कपूर 'डंक' से करेंगे ओटीटी डेब्यू , निभाएंगे यह महत्वपूर्ण भूमिका

मनोज पांडे

मुंबई: निर्माता प्रेरणा अरोड़ा का अपने ओटीटी डेब्यू डंक को अविस्मरणीय अनुभव बनाने का दृढ़ संकल्प और मजबूत हो गया है। निधि अग्रवाल के अलावा, प्रेरणा अब प्रतिभाशाली तुषार कपूर को पहले कभी न देखे गए अवतार में लेकर आई हैं। तुषार, जो एक अभिनेता के रूप में अपनी विविधता के लिए जाने जाते हैं, डंक के साथ अपनी ओटीटी फिल्म की शुरुआत करने जा रहे हैं और जो बात इसे और भी खास बनाती है, वह यह है कि तुषार का किरदार उन्हें एक गहन और दिलचस्प अवतार में प्रस्तुत करता है।

तुषार, जिनके पीछे कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, एक महत्वाकांक्षी, मजबूत नेतृत्व वाले वकील की भूमिका निभाते नजर आएँगे, जो हार मानना नहीं जानता है। तुषार को पहले भी उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए सराहा गया है, लेकिन डंक में उनकी भूमिका के लिए वे वास्तव में अपनी सीमाएं लांघने और दर्शकों को आश्चर्यचकित करने वाला है। डंक के लिए बोर्ड पर आने के बारे में बात करते हुए, तुषार ने कहा, "एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनना, जो हर किरदार को इतनी बारीकियों के साथ प्रस्तुत करती है, एक ऐसा अवसर है, जिसके लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। डंक की कहानी और इसके पात्र मेरे लिए बहुत दिलचस्प हैं। मैं एक वकील की भूमिका निभा रहा हूं, जो हार नहीं मानता है और सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास करता है। प्रेरणा की कहानियों का चयन अतीत में बड़ी हिट साबित हुई है और मुझे उसकी दृष्टि पर पूरा भरोसा है।

प्रेरणा अरोड़ा, जिन्होंने पहले पैडमैन, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, रुस्तम जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं, तुषार को इस किरदार में पेश करने के लिए उत्साहित हैं। वे कहती हैं, मैं तुषार के किरदार से दर्शकों को आश्चर्यचकित करने के लिए बेहद रोमांचित हूं। चाहे मैं अभी कुछ भी कहूँ, लेकिन जब दर्शक उन्हें इस किरदार में देखेंगे, तो उन्हें आश्चर्य होना तय है। मैं इस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। एक वकील की भूमिका वास्तव में एक रोमांचक किरदार है, जिसका व्यक्तित्व और स्क्रीन पर जीवंत उपस्थिति दर्शकों को बांधे रखती है।

डंक: वंस बिटन ट्वाइस शाय एक रिवेंज ड्रामा है, जिसमें निधि अग्रवाल प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में सुचित्रा कृष्णमूर्ति और शिविन नारंग भी हैं। फिल्म प्रेरणा अरोड़ा, यूजेएस स्टूडियो और एस के जी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और अभिषेक जयसवाल द्वारा निर्देशित है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में