बॉबी देओल और आलिया भट्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Bobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं

Bobby Deol Praises Alia Bhatt: बॉबी देओल ने अल्फा में आलिया भट्ट के एक्शन और मेहनत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आलिया हर सीन के लिए पूरी तैयारी के साथ आती थीं और उन्होंने फिल्म में जान डाल दी।

सोनाली झा

Bobby Deol Praises Alia Bhatt Action Scenes: बॉलीवुड फिल्म 'अल्फा' में दो एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म में बॉबी देओल भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज से पहले बॉबी देओल ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने खासतौर पर आलिया भट्ट के साथ काम करने को बेहद शानदार बताया।

बॉबी ने कहा कि मैं लंबे समय से आलिया और उनके पति रणबीर कपूर दोनों के साथ काम करना चाहते था। रणबीर के साथ मुझे फिल्म 'एनिमल' में काम करने का मौका मिला था और अब आलिया के साथ 'अल्फा' में स्क्रीन शेयर करने का अनुभव भी मेरे लिए बहुत खास रहा। रणबीर और आलिया दोनों ही बेहद शानदार कलाकार हैं और उनके साथ काम करते समय माहौल बहुत पॉजिटिव रहता है।

बॉबी देओल ने की आलिया भट्ट की तारीफ

बॉबी ने आगे कहा कि 'एनिमल' के दौरान रणबीर के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग थी, और अब 'अल्फा' में आलिया के साथ काम करते हुए भी मुझे काफी मजा आया। दोनों कलाकार अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं। आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए बॉबी देओल ने आगे कहा कि वह उन कलाकारों में से हैं जो अपने काम के लिए पूरी मेहनत से तैयारी करते हैं। आलिया शूटिंग पर हमेशा पूरी तैयारी के साथ आती थीं और हर सीन को बहुत ध्यान से समझती थीं।

बॉबी देओल ने कही ये बात

बॉबी देओल ने फिल्म 'अल्फा' को लेकर कहा कि भारत में इस तरह की फिल्में बहुत कम बनती हैं, जहां दो एक्ट्रेस बड़े स्तर पर एक्शन करती दिखाई दें। यह दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा। मुझे यह बात बेहद पसंद आई कि फिल्म सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मजबूत महिला किरदारों को ताकतवर अंदाज में दिखाया गया है।

कब रिलीज होगा अल्फा

बॉबी देओल ने आगे कहा कि 'अल्फा' एक नई सोच और नए विजुअल्स वाली फिल्म है। दर्शक जब इसे थिएटर में देखेंगे तो उन्हें कुछ अलग महसूस होगा। हिंदी सिनेमा में इस तरह के प्रयोग जरूरी हैं, क्योंकि दर्शक अब नई कहानियां और नए अंदाज देखना चाहते हैं। फिल्म 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी