बॉबी देओल और मनीषा कोइराला (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा

Bobby Deol Gupt Film Story: बंदर की रिलीज से पहले बॉबी देओल ने ‘गुप्त’ की शूटिंग से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया। गुप्त की शूटिंग के दौरान मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करते वक्त वह असहज हो गए थे।

सोनाली झा

Bobby Deol Gupt Shooting Incident: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बॉबी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘गुप्त’ से जुड़ा एक पुराना और दिलचस्प किस्सा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुप्त’ उस दौर की सबसे चर्चित सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में से एक थी। फिल्म में बॉबी देओल, काजोल और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। दर्शकों ने इसकी कहानी, संगीत और कलाकारों के अभिनय को खूब पसंद किया था। यही वजह रही कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई और आज भी इसे बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में गिना जाता है।

मनीषा कोइराला के साथ सीन करना हुआ मुश्किल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान बॉबी देओल और मनीषा कोइराला को एक रोमांटिक सीन फिल्माना था। सीन की डिमांड थी कि दोनों कलाकार एक-दूसरे के काफी करीब आएं। हालांकि, शूटिंग के दौरान बॉबी बार-बार असहज महसूस करने लगे और सीन ठीक से नहीं कर पा रहे थे। बताया जाता है कि इसकी वजह मनीषा कोइराला के मुंह से आ रही प्याज की तेज गंध थी।

डायरेक्टर तक पहुंची शिकायत

कहा जाता है कि शूटिंग से कुछ समय पहले उन्होंने चना चाट खाई थी, जिसमें प्याज की मात्रा अधिक थी। इसी कारण बॉबी को रोमांटिक सीन शूट करने में परेशानी होने लगी। स्थिति इतनी असहज हो गई कि बॉबी देओल ने फिल्म के निर्देशक से इस बारे में शिकायत भी की। हालांकि, बाद में माहौल सामान्य हुआ और शूटिंग पूरी कर ली गई। यह किस्सा वर्षों बाद भी बॉलीवुड के दिलचस्प पर्दे के पीछे की घटनाओं में गिना जाता है।

बंदर को लेकर उत्साहित हैं फैंस

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘बंदर’ में उनके साथ सबा आजाद, सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। ट्रेलर को मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉबी देओल की यह नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल