बॉबी देओल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Jaat की सक्सेस के बीच भाई Boby Deol ने खरीदी धांसू कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉबी देओल हमेशा अपने विलेन अवतार को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने रेंज रोवर स्पोर्ट कार खरीदीहै। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन इस लग्जरी कार की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक्टर अपने विलेन अवतार से फैंस का दिल भी जीतते रहते हैं। इसके अलावा इन दिनों एक्टर के भाई सनी देओल थिएटर में बवाल काट रहे हैं। क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्म जाट रिलीज हुई है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन कर ही हैं।

इसी बीच उनके भाई बॉबी देओल ने लग्जरी कार खरीदी है। हालांकि, उन्होंने अपनी नई कार के साथ कई सारे फोटोज क्लिक करवाए जो अब काफी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान एक्टर ब्लैक टीशर्ट और कार्गो पहने दिखाई दिए। बॉबी इस पूरे लुक में काफी कूल लगे।  वहीं एक्टर ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक कैप और चश्मा लगाया हुआ था।

एक्टर ने खरीदी कार  आपको बता दें, बॉबी देओल को लग्जरी कार का बहुत शौकीन हैं। उनके पास रेंज रोवर स्पोर्ट, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, रैंज रोवर वोग और मर्सिडीज बेंज एस क्लास है। इसके बाद अब उन्होंने अपने लिए रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी एडिशन 2 का चुनाव किया है। वहीं यह एक पेट्रोल-हाइब्रिड एसयूवी है, जिसकी कीमत 2.95 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस एसयूवी के साथ कंपनी तमाम कस्टमाइजेशन का ऑप्शन भी देती है।

बॉबी देओल का करियर

हालांकि, बॉबी देओल का करियर इन दिनों सक्सेस की सीढ़ियां पर है। एक्टर की फिल्में और वेब सीरीज खूब पसंद की जा रही हैं। उन्हें आश्रम सीरीज से खूब प्यार मिला। इसके अलावा एनिमल में उनका विलेन अवतार भी काफी हिट रहा। फिल्म कंगुवा में भी वो अलग अंदाज में दिखाई दिए।इसमें उन्होंने डाकू महाराज के रोल से सभी का दिल जीत लिया।

इन सबके बीच अब बॉबी के हाथ में कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वो अब तेलुगू फिल्म हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 में दिखाई देंगे। फिल्म में वो औरंगजेब के रोल में नजर आएंगे। साथ ही आलिया भट्ट के साथ अल्फा और शरवरी वाघ में दिखने वाले हैं और इसकी शूटिंग चल रही है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान