बॉबी देओल (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Bobby Deol ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुश्किल दौर में पत्नी तान्या ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा

Bobby Deol Comeback: बॉबी देओल ने तलाक की अफवाहों कहा कि उनके सबसे मुश्किल दौर में भी तान्या ने उनका साथ नहीं छोड़ा। बॉबी ने कहा कि शराब की लत और मानसिक संघर्ष के समय उनकी पत्नी सबसे बड़ी ताकत बनीं।

सोनाली झा

Bobby Deol Divorce Rumours: एक्टर बॉबी देओल ने अपने करियर और निजी जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए कई भावुक खुलासे किए हैं। हाल के वर्षों में वे वेब सीरीज ‘आश्रम’ और फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता के बाद फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके पास काम नहीं था और वे गहरे अवसाद तथा निराशा से जूझ रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी तान्या देओल उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी रहीं।

एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने बताया कि फिल्मों के ऑफर बंद होने के बाद उनका आत्मविश्वास बुरी तरह टूट गया था। उन्हें लगने लगा था कि उनका करियर खत्म हो चुका है। बॉबी ने कहा कि जब व्यक्ति लगातार असफलताओं का सामना करता है, तो वह खुद पर तरस खाने लगता है। उनके जीवन में भी ऐसा ही दौर आया, जब उन्हें लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है। हालांकि इसी मुश्किल समय में उनके परिवार ने उन्हें संभाले रखा।

तान्या ने संभाली घर की जिम्मेदारी

एक्टर ने बताया कि उस दौर में तान्या देओल ने पूरे परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली थी। वह काम पर जाती थीं और घर के खर्चों का ध्यान रखती थीं। वहीं बॉबी घर पर रहते थे और अपने संघर्षों से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि एक दिन उनके बच्चों ने सवाल पूछा कि पापा हमेशा घर पर क्यों रहते हैं और मम्मी ऑफिस क्यों जाती हैं? यह सवाल उनके दिल को छू गया और यहीं से उन्होंने खुद को बदलने का फैसला किया।

" class="alignnone size-medium wp-image-1771577 aligncenter" height="240" src="https://d1xx0c244jch9c.cloudfront.net/wp-content/uploads/2026/06/bobby-deol-tanya-deol-425x240.jpg" width="425"/>

तलाक की अफवाहों पर दिया जवाब

अपने कठिन दौर के दौरान बॉबी और तान्या के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि तान्या उन्हें छोड़ सकती हैं और दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए बॉबी ने कहा कि ऐसी बातें सुनकर उन्हें हंसी आती है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। हालांकि तान्या उन्हें शराब छोड़ने के लिए सख्त चेतावनी जरूर देती थीं।

" class="alignnone size-medium wp-image-1771578 aligncenter" height="240" src="https://d1xx0c244jch9c.cloudfront.net/wp-content/uploads/2026/06/Bobby-Deol-Divorce--425x240.jpg" width="425"/>

नई शुरुआत के साथ व्यस्त हैं बॉबी

आज बॉबी देओल का करियर फिर से पटरी पर लौट चुका है। आने वाले समय में वह निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अल्फा में विलेन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं वह दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की बहुचर्चित फिल्म ‘जाना नायक’ का भी हिस्सा हैं।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO