बिग बॉस के वो कपल्स जिनकी प्रेमकहानी रह गई अधूरी (सौ. डिजाइन फोटो)
बिग बॉस 7 में गौहर खान और कुशल टंडन की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। गौहर ने कई मौकों पर कुशल का समर्थन किया और उनके लिए शो छोड़ने का फैसला भी चर्चा में रहा। शो से बाहर आने के बाद दोनों करीब एक साल तक साथ रहे, लेकिन बाद में उनके रास्ते अलग हो गए।बिग बॉस 8 में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की जोड़ी लोकप्रिय हुई। शो के दौरान उपेन ने घुटनों पर बैठकर करिश्मा को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में साथ नजर आए और उन्होंने सगाई भी कर ली। हालांकि, उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और आपसी मतभेदों के बाद दोनों अलग हो गए।बिग बॉस 13 में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की नजदीकियां बढ़ीं। शो के दौरान आसिम ने हिमांशी को प्रपोज किया था। घर से बाहर आने के बाद दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया। उनकी जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला, लेकिन बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। उनके ब्रेकअप को लेकर धार्मिक और व्यक्तिगत मतभेदों की चर्चा हुई थी।
बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की प्रेम कहानी शुरू हुई। फैंस ने उनकी जोड़ी को 'शारा' (#ShaRa) नाम दिया। बिग बॉस 15 में भी दोनों के रिश्ते की चर्चा जारी रही। शो के बाद कुछ समय तक साथ रहने के बावजूद दोनों ने बाद में अलग होने का फैसला किया और सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप की जानकारी दी।बिग बॉस 15 में ईशान सहगल और मायशा अय्यर के बीच पहले ही हफ्ते में नजदीकियां बढ़ गई थीं। घर में उनका रोमांस काफी चर्चा में रहा। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों ने कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बाद में उनका रिश्ता खत्म हो गया।