काशवी हीरानंदानी, स्काउट OP और लव गिल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 Episode: स्काउट OP और लव गिल की नजदीकियों से टूटा काशवी का दिल, लाइवस्ट्रीम में बताईं ये 5 बातें

ScoutOP And Kashvi Hiranandani Breakup: बिग बॉस 20 में स्काउटओपी और लव गिल की नजदीकियों के बीच काशवी ने लास्ट डांस वाला बयान दिया। इसके बाद स्काउट और काशवी के पांच साल पुराने रिश्ते पर सवाल उठने लगे।

सोनाली झा

Highlights

  • बिग बॉस 20 में स्काउटओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा में हैं।

  • काशवी हीरानंदानी ने लाइवस्ट्रीम में अपने पांच साल पुराने रिश्ते का जिक्र किया।

  • काशवी ने अपने बयान में फाइनल एक्ट और लास्ट डांस जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

Bigg Boss 20 ScoutOP And Kashvi Hiranandani: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों कंटेस्टेंट्स के गेम के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में है। खासकर पॉपुलर गेमर और यूट्यूबर तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी की लव गिल के साथ बढ़ती नजदीकियां लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस मामले पर स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं।

अब काशवी के एक लाइवस्ट्रीम का वीडियो चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने पांच साल पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिनसे दोनों के ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं। 'बिग बॉस 20' में स्काउटओपी और लव गिल की दोस्ती दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

स्काउटओपी और लव गिल की दोस्ती

स्काउटओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी को पसंद नहीं आ रही हैं। वह 'वीकेंड का वार' एपिसोड में भी स्काउट को समझाने पहुंची थीं। हालांकि, इसके बाद भी दोनों कंटेस्टेंट्स की दोस्ती जारी है। अब काशवी के हालिया बयान ने उनके रिश्ते को लेकर नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं।

पांच साल ही तो थे

लाइवस्ट्रीम के दौरान काशवी ने स्काउटओपी के फैंस से बातचीत करते हुए अपने पांच साल पुराने रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'पांच साल ही तो थे, दूसरों के तो अगर आप समझ रहे हैं तो समझ ही गए होंगे।' यह बात कहने के बाद वह हंसने लगीं। उनके इस बयान को सोशल मीडिया यूजर्स उनके रिश्ते में आई दरार से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, काशवी ने स्काउट से ब्रेकअप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मैं हर दिन ऐसी स्थिति में नहीं रहती

काशवी ने अपनी मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए कहा कि वह पहले कभी ऐसी परिस्थिति से नहीं गुजरी हैं। इसलिए वह हर दिन को उसी हिसाब से लेने की कोशिश कर रही हैं, जैसा वह सामने आ रहा है। उन्होंने फैंस से यह भी अपील की कि वे शो को सिर्फ एक रियलिटी शो की तरह देखें और उसका आनंद लें। साथ ही उन्होंने लव और स्काउट की दोस्ती को लेकर हो रही चर्चाओं पर ज्यादा ध्यान न देने की सलाह दी।

मेरे लिए ये फाइनल एक्ट और लास्ट डांस है

लाइवस्ट्रीम के दौरान काशवी की सबसे ज्यादा चर्चा उनकी आखिरी बात को लेकर हो रही है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए ये फाइनल एक्ट और लास्ट डांस है। लेकिन, ये दो लोगों के बीच की बात है, इसलिए इस पर बात करना ठीक नहीं है। 'बिग बॉस 20' को दर्शक जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे देख सकते हैं। वहीं, कलर्स टीवी पर शो का प्रसारण रात 10:30 बजे होता है।

दीपावली में अबतक 6 लाख करोड़ का व्यापार, वोकल फॉर लोकल बनी ग्राहकों की पहली पसंद

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र

साहसी युवती को तोड़ दिया, निशा कुमारी की मौत से झारखंड में आक्रोश, CBI जांच की मांग, हेमंत सरकार बनी तमाशबीन

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!