'बिग बॉस 19' में बढ़ा घमासान, बसीर और नेहल के झगड़े ने मचाया तहलका, कुनिका पर भी भड़के बसीर 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: बसीर और नेहल के झगड़े से मचा घमासान, वीकेंड का वार के बाद हुआ बवाल

Nehal Chudasama And Baseer Ali Fight: 'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार के बाद घमासान हो रहा है, बसीर और नेहल के झगड़े ने तहलका मचा दिया है। बसीर कुनिका पर भी भड़के हुए हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Bigg Boss 19 Fight After Weekend Ka Vaar: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में जैसे-जैसे हफ्ते बीत रहे हैं, वैसे-वैसे घर के अंदर का माहौल भी गरमाता जा रहा है। जहां एक तरफ दोस्ती बढ़ती नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर झगड़े और मतभेद भी अब अपने चरम पर हैं। दर्शकों को हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है।

जियोहॉटस्टार ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें ड्रामा दोगुना देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान के तीखे सवालों और कंटेस्टेंट्स के जवाबों के बाद घर में तूफान आ गया है।

बसीर अली और नेहल चुडासमा के बीच जोरदार बहस

प्रोमो में दिखाया गया कि बसीर अली और नेहल चुडासमा के बीच जोरदार बहस हो जाती है। बसीर, जो हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, इस बार नेहल पर भड़कते नजर आए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। नेहल ने भी बसीर को करारा जवाब दिया। बहस इतनी तेज हो गई कि घर के दूसरे सदस्य फरहाना भट्ट, जीशान कादरी और कुनिका सदानंद को बीच में आकर माहौल शांत कराना पड़ा।

मुझे मत छुओ

लेकिन, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। बहस के दौरान बसीर और दिग्गज एक्ट्रेस कुनिका के बीच भी टकराव देखने को मिला। बसीर ने कुनिका से सख्त लहजे में कहा, ''ऐसा मत करो। मुझे मत छुओ।'' उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें छूने की किसी को इजाजत नहीं है। इस पर कुनिका भी शांत नहीं रहीं। उन्होंने जवाब में कहा, ''लगाऊंगी हाथ, मेरा मन करेगा तो।''

तुम मुझ पर ऐसे चिल्ला नहीं सकती

प्रोमो के आखिर में बसीर एक बार फिर गुस्से में कुनिका से कहते हैं, ''तुम मुझ पर ऐसे चिल्ला नहीं सकती।'' इस पूरे तनाव भरे माहौल के बीच गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज की हंसी माहौल को थोड़ा हल्का जरूर करती दिखी।

आवेज दरबार हुए बेघर

पिछले एपिसोड की बात करें तो उसमें एक बड़ा एलिमिनेशन देखने को मिला। कंटेंट क्रिएटर आवेज दरबार को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वह इस हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड थे, और उनके साथ गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे, अशनूर कौर और नीलम गिरी भी नॉमिनेटेड थे। लेकिन, दर्शकों से सबसे कम वोट मिलने के कारण आवेज को शो छोड़ना पड़ा। 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर इसी साल 24 अगस्त को हुआ था और तब से यह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। यह रोजाना रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है। वहीं, कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे इसका प्रसारण होता है।

EndFragment

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट