आवेज दरबार, एल्विश यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Bigg Boss 19 में आवेज दरबार के शॉकिंग एविक्शन पर भड़के एल्विश यादव, बोले- 'ये अनफेयर है...'

Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 में वीकेंड का वार में इस बार आवेज दरबार घर से बाहर हो गए हैं। लेकिन उनके अचानक एविक्शन पर अब एल्विश भड़क गए हैं। उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए इसे अनफेयर बताया।

स्नेहा मौर्या

Bigg Boss 19 Awez Darbar Eviction: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीजन में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। ताजा वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए काफी ड्रामेटिक रहा, क्योंकि इस बार शो से लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आवेज दरबार को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनके एविक्शन ने न केवल दर्शकों को बल्कि उनके करीबी दोस्तों को भी हैरान कर दिया।

आवेज के एविक्शन से सबसे ज्यादा नाराजगी यूट्यूबर एल्विश यादव ने जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने मेकर्स के फैसले पर सवाल खड़े किए। एल्विश ने कहा, "मुझे अभी पता चला कि आवेज शो से बाहर हो गए हैं। ये बिल्कुल अनफेयर है। उन्होंने गौहर खान को शो में बुलाया ताकि वो आवेज को उनके गेम के बारे में समझा सके, तो फिर एविक्शन क्यों किया गया? मुझे ये फैसला बिल्कुल सही नहीं लगा। आवेज को और समय मिलना चाहिए था।"

गौहर खान ने आवेज दरबार को दिखाया था आईना

इस वीकेंड के वार में बिग बॉस की विनर रह चुकीं गौहर खान भी शो का हिस्सा बनीं। गौहर, आवेज के भाई की पत्नी हैं और खासतौर पर उन्हें सपोर्ट करने के लिए घर में आई थीं। शो के दौरान उन्होंने आवेज को गेम स्ट्रॉन्ग खेलने की सलाह दी और साथ ही कंटेस्टेंट्स अमाल और बशीर पर निशाना साधा। गौहर ने अमाल को डबल फेस्ड कहा और आवेज को सलाह दी कि उन्हें अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। हालांकि, आवेज इन सारी कोशिशों के बावजूद शो से बाहर हो गए।

गर्लफ्रेंड संग आवेज ने मारी थी एंट्री

शो की शुरुआत में आवेज ने अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ एंट्री ली थी। दोनों की जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन नगमा जल्दी ही शो से बाहर हो गईं। नगमा के जाने के बाद आवेज का गेम थोड़ा बेहतर जरूर हुआ, मगर दर्शकों का खास जुड़ाव उनके साथ नहीं बन पाया। यही वजह मानी जा रही है कि उन्हें एविक्शन का सामना करना पड़ा।

फैंस ने दिया रिएक्शन

आवेज दरबार की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके बाहर जाने के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की। फैंस का कहना है कि शो में उनसे कमजोर खिलाड़ी अब भी मौजूद हैं, ऐसे में उनका एविक्शन जल्दबाजी में लिया गया फैसला है।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट