चुम दरांग को मिला अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का सपोर्ट 
मनोरंजन

Bigg Boss 18: चुम दरांग के विनर बनने की है पेमा खांडू को उम्मीद, अरुणाचल के सीएम ने की वोट की अपील

बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट चुम दरांग को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का समर्थन मिल गया है। मुख्यमंत्री ने चुम दरांग के लिए जनता से वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है वह विनर बनेगी।

अनिल सिंह

मुंबई: बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट चुम दरांग के सपोर्ट में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने जनता से वोट करने की अपील की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि चुम दरांग बिग बॉस 18 की विनर बन सकती है। बिग बॉस 18 में टिकट टू फिनाले मैं चुम दरांग विवियन डिसेना के खिलाफ खड़ी थी, हालांकि दोनों में से कोई भी फाइनलिस्ट नहीं बन पाया। अब ऐसे में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से सपोर्ट करने की वजह से उन्हें भारी जन समर्थन मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई चुम दरांग बिग बॉस 18 की विनर बनती हैं।

सलमान खान का टीवी रियलिटी शो शुरू से ही सुर्खियों में रहा। विवियन डिसेना, ईशा सिंह और करणवीर मेहता जैसे कंटेस्टेंट्स की जमकर चर्चा हुई। लेकिन चुम दरांग ने शो के शुरुआत से ही अपने खेल को जारी रखा। बहुत ज्यादा फेमस नाम न होने के बावजूद वह फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुई हैं। ऐसे में यह उनके अच्छे खेल प्रदर्शन की गवाही देता है। चुम दरांग ने बिग बॉस 18 में जबरदस्त खेल दिखाया है और हर कोई उनके खेल से प्रभावित है। भले ही वह टिकट टू फिनाले टास्क हार गई हो, लेकिन उन्होंने जनता का दिल बखूबी जीता है और यही कारण है कि अब उन्हें अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का सपोर्ट भी मिला है।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता से चुम दरांग के लिए वोट करने की अपील की है। चुम दरांग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुख्यमंत्री की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया गया है। जिसमें लिखा है, मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट की बेटी चुम दरांग ने रियलिटी शो बिग बॉस 18 के टॉप नाइन में अपनी जगह बना ली है। उनके साथ अपनी एकजुटता दिखाएं, चुम दरांग को वोट देना ना भूले, मुझे उम्मीद है कि वह विनर बनेगी और आने वाले सालों में कई उपलब्धियां हासिल करेगी। चुम दरांग को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। उनके इस पोस्ट पर चुम दरांग की टीम की तरफ से आभार जताया गया है।

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?