Photo - Instagram  
मनोरंजन

भूमि पेडनेकर ने शेयर किया बहन समीक्षा के साथ डांस वीडियो, फैंस पूछ रहे हैं ऐसा सवाल

वीडियो को अब तक 44 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है।

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इन दिनों अपनी आपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' (Govinda Naam Mera) को लेकर काफी सुर्खियों में है। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में दोनों बहनें काफी खुबसूरत नजर आ रही है।

वीडियो में वो गोल-गोल घूमती नजर आ रही है। वीडियो में भूमि पेडनेकर और समीक्षा पेडनेकर सिल्वर कलर के शाइनिंग आउटफिट में दिखाई दे रही है। भूमि पेडनेकर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हम हमेशा एक वाइब हैं।' उन्होंने अपने इस वीडियो में अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर को भी टैग किया है। अब उनके इस वीडियो को देखकर उनके फैंस धोखा खा रहे है। प्रशंसक उन्हें जुड़वां बहनें बता रहे है। वीडियो को लाइक कर फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे है।

वीडियो को अब तक 44 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है। फिलहाल, भूमि पेडनेकर इन दिनों शंशाक खेतान की फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 16 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि, इस पर अभी तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा