अक्षरा सिंह Photo - Instagram  
मनोरंजन

वायरल MMS पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का आया रिएक्शन, बोलीं- आपके कर्म आपको ले डूबेंगे, मुझे नहीं.....

Akshara Singh MMS Viral: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उनका एक MMS वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था।

संदीप पांडे

Akshara Singh MMS Viral: भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस (Actress) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उनका एक MMS वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें अभिनेत्री न्यूड अवस्था में किसी शख्स के साथ नजर आई थी। जिसपर अब अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन यूट्यूबर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई है। जिन्होंने उनके इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया था। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन लोगों की क्लास लगाई हैं।

उन्होंने कहा कि वो अपने काम में इतनी ज्यादा व्यस्त होती हैं कि कभी-कभी उन्हें रातभर काम करना पड़ता है और वो दिन में सोती है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है। उसपर उनका ध्यान नहीं जा पाता है, लेकिन कुछ लोगों ने उनके MMS वीडियो के लिंक उन्हें भेजे जिससे उन्हें इस फेक MMS वीडियो वायरल के बारे में पता चला। जिसपर उन्होंने कहा कि चंद रुपयों के लिए ऐसा गलत नहीं करना चाहिए क्योंकि आपके घर में भी मां, बेटी और बहन हैं। कुछ पैसों के लिए किसी की इज्जत को नीलाम न करें।

अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि ऐसे फेक न्यूज और वीडियो वायरल करके कोई उनका नाम खराब नहीं कर सकता और न ही कोई उनकी छवि को धूमिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से भी डर नहीं लगता। अक्षरा सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कभी भी किसी फेक बात को सोशल मीडिया पर वायरल न करें जब तक आपके पास उसका कोई प्रूफ न हो। अक्षरा सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपका कर्म आपको ही लेके डूबेगा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा और हां तुमसे डर के लाइव नहीं आई आम लड़कियां परेशान न हो, ऊपर कोई आंच न आए इसलिए आई...... जैकारा शेरावाली का'

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती