पवन सिंह के प्रेम में पागल थीं ये एक्ट्रेस (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पवन सिंह के प्रेम में पागल थीं ये एक्ट्रेस, कभी शादी तक पहुंच गई थी बात, फिर क्यों टूटा दोनों रिश्ता

पवन सिंह अपने गानों और फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चित रहते हैं। शादी के 3 महीने बाद उनकी पत्नी ने जान दे थीं। फिर उनकी लाइफ में एक एक्ट्रेस आई, जो उनके प्यार में पागल थीं। लेकिन फिर दोनों अलग हो गए।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने गानों और फिल्मों के लिए अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं एक वक्त था जब अक्षरा सिंह एक्टर के प्यार में दीवानी थीं। दोनों की जोड़ी इस इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ, जिससे दोनों की राहें अलग हो गई और उनका प्यार अधूरा रह गया।

दरअसल, पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने शादी के तीन महीने बाद ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी वजह एक्टर को माना गया था और नीलम की बहन ने बताया था काम की वजह से पवन हमेशा व्यस्त रहते थे और नीलम को समय नहीं देते थे। जिसकी वजह से नीलम हमेशा टेंशन में रहती थीं।

पवन सिंह के धोखे से टूट गई थी एक्ट्रेस

इसके बाद पवन सिंह की लाइफ में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर सिंगर अक्षरा सिंह आईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था पवन सिंह उनके लिए भगवान की तरह थे। वो उनके प्यार में इतना पागल थीं कि घरवालों से छिप छिप कर उनसे मिलने जाती थीं। उनके सारे काम करती थीं। यहां तक कि पवन सिंह ने कई बार भरी सभा में उनसे उनके पैर छूने के लिए कहते और वो करती भी थी। अक्षरा को रिश्ते में झटका तब मिला, जब पवन सिंह ने उन्हें धोखा देकर ज्योति सिंह से गुपचुप शादी रचा ली। पवन सिंह की इस हरकत से अक्षरा ऐसा टूटीं कि उन्हें इससे बाहर आने में कई साल लग गए।

सिर्फ इतना ही नहीं, पवन उनके साथ मारपीट करते थे, जबरदस्ती बिना गलती के माफी मंगवाते थे। वो अक्षरा से शादी करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाना चाहते थे, जिसके तहत वो कभी उनकी प्रॉपर्टी पर हक नहीं जताएंगी। पवन ने अपने ईगो को शांत करने के लिए उनसे कई तरह की चीजें करवाई हैं।

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में ये बताया था कि उन्होंने अक्षरा को काम से हटवा दिया था और एक दिन वो नशे में उनके घर गए थे और उनसे कहा था कि तुम अच्छा नहीं कर रही हो। जिसके बाद रोड क्रॉस करते हुए उनका एक्सीडेंट हो गया था और उन्होंने अपने एक्सीडेंट का इल्जाम पवन सिंह ने अक्षरा पर लगाया था।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी