अरविंद अकेला कल्लू ने शेयर किया खास वीडियो, मां दुर्गा के प्रति जताई श्रद्धा 
मनोरंजन

Arvind Akela Kallu: नवरात्रि में मां दुर्गा की भक्ति में डूबे अरविंद अकेला कल्लू, शेयर किया वीडियो

Bhojpuri Actor: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों देवी मां की भक्ति में लीन हैं। नवरात्रि में उन्होंने मां दुर्गा के लिए एक वीडियो पोस्ट किया।

अनिल सिंह

StartFragment

Arvind Akela Kallu: अरविंद अकेला कल्लू ने हाल ही में रिलीज हुए अपने एक गाने का वीडियो रविवार के दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। नवरात्रि में अरविन्द अकेला मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

अरविंद ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे इस गीत के बोल पर भावपूर्ण अभिनय करते नजर आए। इस वीडियो में अरविंद ने लाल रंग का कुर्ता पहना है और माता की लाल चुनरी ओढ़कर भक्ति में लीन दिखे। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, "के के अपना माई खातिर पूजा करेला।"

अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी मधुर आवाज में गाया है गीत

इस गीत की खासियत यह है कि इसे खुद अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गीत के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। गाने की कोरियोग्राफी अनीश चौधरी ने की है। यह गीत नवरात्रि के पावन अवसर पर रिलीज हुआ और इसे प्रशंसकों ने खूब सराहा है।

भक्ति और भावनाओं से भरा गीत

'पूजा माई खातिर ना' भक्ति और भावनाओं से भरा एक ऐसा गीत है, जो मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा को व्यक्त करता है। गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर छाया हुआ है। यह गीत स्पॉटिफाई, जियोसावन, एप्पल म्यूजिक, अमेजन म्यूजिक और गाना जैसे कई लोकप्रिय म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

अरविंद अकेला कल्लू के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके कई प्रोजेक्ट रिलीज होने के लिए लाइन में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'मेहमान' का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, लेकिन फिल्म की रिलीज के लिए कोई आधिकारिक डेट अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा उनकी रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'जलवा' का ट्रेलर भी जुलाई 2025 में रिलीज किया गया था। अरविंद ने करियर की शुरुआत गाना 'बोलता मुरगवा कुकड्डू कू' से लोकप्रियता हासिल करके की और बाद में 'दिल भईल दीवाना' फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और उनके गाने यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय रहते हैं।

EndFragment

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी