मनोरंजन

‘इटरनली कन्फ्यूज्ड एंड इगर फॉर लव’ रिलीज से पहले राहुल बोस बोले- 'मुझे 18 वर्ष की उम्र में पता चल गया था कि शादी...'

उज्वला धारपवार

मुंबई: अभिनेता राहुल बोस (Rahul Bose) ‘नेटफ्लिक्स’ की एक सीरीज ‘इटरनली कन्फ्यूज्ड एंड इगर फॉर लव’ में एक युवक के पिता की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपनी भावनाओं को समझने को लेकर काफी जद्दोजहद कर रहा है। बोस ने युवावस्था में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि वह तब भी इस बात को लेकर काफी स्पष्ट थे कि उन्हें एक ‘‘खूबसूरत रिश्ता’’ चाहिए, लेकिन उसे कभी शादी में नहीं बदलना चाहेंगे। अपनी निजी जिंदगी के बारे में बेहद कम जानकारी साझा करने वाले बोस से जब पूछा गया कि वह उम्र के किस पड़ाव में प्यार के बारे में सबसे अधिक सोचते थे।

इस पर बोस (54) ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैं आपको क्या बताऊं, मैं किस हद तक प्यार चाहता था...लेकिन 18 साल की उम्र में ही, मैंने कभी शादी ना करने का फैसला कर लिया था। तब मेरी मां ने कहा था कि ‘‘आने वाले पांच या 10 साल में देखेंगे’’। अगर वह जिंदा होती, तो उन्हें एहसास होता कि मैं सही था।’’

मुंबई में जन्मे अभिनेता ने कहा, ‘‘ प्यार, एकता, साथ रहना? जी हां। सच्चाई और खुशी से भरा लंबा और खूबसूरत रिश्ता? जी हां, लेकिन शादी मेरे लिए नहीं है।’’ सीरीज ‘इटरनली कन्फ्यूज्ड एंड इगर फॉर लव’ 18 मार्च से ‘नेटफ्लिक्स’ पर प्रसारित की जाएगी।

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन

नेपाल जल आपदा, भारत ने भेजी 47.5 टन राहत सामग्री, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली समीक्षा बैठक

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, यात्री के मुंह से मिले 82 ग्राम के दो कैप्सूल, देखें VIDEO

177 की मौत... 826 अब भी लापता, 21 भारतीयों की बची जान, नेपाल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे सैकड़ों लोग