बाबिल खान ने खुद बताई हैरान करने वाले वीडियो की सच्चाई  
मनोरंजन

Babil Khan: बाबिल खान ने खुद बताई हैरान करने वाले वीडियो की सच्चाई

Babil Khan: बाबिल खान के रोते-बिलखते वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया था। अब बाबिल खान ने खुद अपने वीडियो पर सफाई दी है। आइए जानते हैं उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस विषय पर क्या कहा है।

अनिल सिंह

Babil Khan On His Viral Video: बाबिल खान का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ, तो बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। उस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आने लगे, हालांकि बाबिल खान ने उस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तुरंत डिलीट भी कर दिया था, लेकिन वह वीडियो तब तक वायरल हो चुका था। वीडियो ही नहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी डीएक्टिवेट कर दिया था। लेकिन अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट एक्टिव हो गया है और अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने वीडियो में जिन लोगों का नाम लिया था, उनका शुक्रिया अदा किया है और यह बताने की कोशिश की है कि उनके वीडियो का गलत मतलब निकाला गया।

बाबिल खान ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपने परिवार की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट को साझा किया है। साथ ही उन्होंने अनन्या पांडे, शनाया कपूर, आदर्श गौरव, अर्जुन कपूर, राघव जुयाल और अरिजीत सिंह को टैग करते हुए लिखा, बहुत-बहुत धन्यवाद। वीडियो को बहुत गलत तरीके से समझ गया। मैं आप सब के प्रति सपोर्ट दिखाने की कोशिश कर रहा था।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, मेरे पास इस मामले में और ज्यादा बोलने की ऊर्जा नहीं है। लेकिन मैं अपने साथियों के प्रति जिम्मेदारी के रूप में ऐसा कर रहा हूं, जिनकी मैं वास्तव में तारीफ करता हूं। अगली स्टोरी में राघव जुयाल के लिए आगे उन्होंने लिखा, भाई तुम मेरे आइकॉन हो। मेरे आदर्श मेरे बड़े भाई जैसे हो। उन्होंने सिद्धांत चतुर्वेदी के लिए भी आई लव यू ब्रदर लिखा है। उन्होंने सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल के साथ अपनी तस्वीर भी इंस्टा स्टोरी पर साझा की। आखिरी वीडियो उन्होंने इरफान खान का लगाया है। वह मदारी फिल्म का वीडियो है। जिसमें इरफान खान रोते हुए नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बाबिल खान के हैरान करने वाले वीडियो पर अब उनकी तरफ से पहला रिएक्शन सामने आया है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट