आयशा खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में ली गईं आयशा खान, बोलीं- मैं सिर्फ सड़क पर खड़ी थी, मेरा कसूर क्या था?

Ayesha Khan Viral Video: आयशा खान ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें बिना किसी वजह के हिरासत में ले लिया। एक्ट्रेस ने कई वीडियो शेयर कर कहा कि वह सिर्फ अपने भाई और दोस्तों को ढूंढ रही थीं।

सोनाली झा

Ayesha Khan Detained Mumbai Police: दिल्ली से शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब देश के कई शहरों तक पहुंच चुका है। इसी बीच मुंबई में भी छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री आयशा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ‘धुरंधर’ फेम एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि वह सिर्फ अपने भाई और दोस्तों के साथ मौके पर मौजूद थीं।

आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और स्टोरी पर कई वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वह पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं। उनके पोस्ट के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में आयशा खान कहती दिखाई देती हैं कि उनके हाथ कांप रहे हैं क्योंकि उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के पुलिस वाहन में बैठा दिया गया।

आयशा खान ने कही ये बात

आयशा खान का दावा है कि उन्होंने कोई प्रदर्शन शुरू नहीं किया था और न ही किसी तरह का हंगामा किया। वह अपने भाई और दोस्तों के साथ छात्रों के समर्थन में दादर पहुंची थीं। जब पुलिस ने उनके भाई और अन्य लोगों को हिरासत में लिया, तब वह वहीं खड़ी होकर स्थिति समझने की कोशिश कर रही थीं। उनका कहना है कि इसी दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी पुलिस वाहन में बैठा दिया।

वीडियो में पुलिस से पूछे कई सवाल

एक अन्य वीडियो में आयशा पुलिसकर्मियों से लगातार पूछती नजर आती हैं कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है और किस आधार पर हिरासत में लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन वाहन के अंदर बैठाया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि उन्होंने न तो कोई नारेबाजी की और न ही किसी समूह का नेतृत्व किया। उनका सवाल था कि अगर वह केवल सड़क पर खड़ी थीं, तो उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया।

वरली पुलिस स्टेशन ले जाने का दावा

आयशा खान ने बाद में एक और वीडियो साझा कर बताया कि उन्हें और अन्य लोगों को वरली पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। वहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी कहा कि पुलिस स्टेशन में मौजूद अधिकारियों का व्यवहार उनके प्रति अच्छा था। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्वीट बताते हुए कहा कि उनकी शिकायत पुलिस स्टेशन के व्यवहार से नहीं, बल्कि हिरासत में लिए जाने के कारण को लेकर है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार