'आवारापन 2' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत

Awarapan 2 New Song Release: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का नया गाना रिलीज हो गया है। फेमस सिंगर अरिजीत सिंह की सुरीली आवाज में सजा यह दर्दभरा गीत संगीत प्रेमियों को खूब पसंद आ रहा है।

यति सिंह

Emraan Hashmi Awarapan 2 Movie: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्मों के गाने हमेशा से ही संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाते रहे हैं। जब भी उनकी किसी फिल्म का नया संगीत सामने आता है, तो दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच जाती है। इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

आवारापन 2 फिल्म का नया और बेहद भावुक गाना आखिरकार जारी कर दिया गया है। इस गाने में देश के सबसे पसंदीदा गायकों में शुमार अरिजीत सिंह की जादुई आवाज का जादू एक बार फिर सुनने को मिल रहा है।

19 साल पुराने इतिहास को दोहराने की खास तैयारी

साल 2007 में आई फिल्म आवारापन के गानों ने उस दौर में हर दिल को छू लिया था। अब करीब 2 दशक बाद बन रहे इसके सीक्वल को लेकर भी फैंस के बीच वैसा ही जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

मेकर्स ने फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए तय समय पर फिल्म का नया गाना 'ये आवारापन' रिलीज कर दिया है। यह इस मूवी का टाइटल सॉन्ग है। इस गाने के बोल और धुन इतनी असरदार हैं कि सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।

संन्यास की चर्चाओं के बीच अरिजीत का धमाकेदार यू-टर्न

इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसे सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली और भावुक आवाज दी है। कुछ समय पहले संगीत जगत से उनके दूरी बनाने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन इस गाने के साथ उन्होंने एक तरह से शानदार वापसी की है।

अरिजीत सिंह के लिए यह गाना किसी बहुत बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। अभिनेता इमरान हाशमी की बड़े पर्दे पर मौजूदगी और अरिजीत की दर्दभरी आवाज का यह संगम एक बार फिर से हर टूटे दिल के लिए मरहम का काम कर रहा है।

शानदार धुन और लिरिक्स का बेहतरीन तालमेल

फिल्म के इस इमोशनल टाइटल ट्रैक को सिर्फ गाया ही बेहतरीन नहीं गया है, बल्कि इसका संगीत भी काफी उम्दा है। संगीतकार अमाल मलिक ने इस गाने को अपनी धुन से संवारा है, जबकि इसके खूबसूरत बोल रश्मि विराग की कलम से निकले हैं।

इमरान हाशमी के फैंस अब आवारापन 2 को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पहले से ही तय कर रखी है। यह फिल्म इस साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड पर रिलीज होने के कारण फिल्म को सिनेमैघरों में भी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गानों की सफलता ने फिल्म के प्रति लोगों के आकर्षण को और अधिक बढ़ा दिया है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां