अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

चीटिंग के आरोपों के बीच अविनाश मिश्रा ने शेयर किया इमोशनल नोट, ईशा सिंह की मां का ऑडियो भी वायरल

Avinash Mishra Eisha Singh: अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने मीडिया पेजों से दोनों की निजता का सम्मान करने की अपील की।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें तेज, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

  • इमोशनल नोट शेयर कर बोले- रिश्ते पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं होते

  • ईशा की मां का कथित ऑडियो वायरल, अविनाश पर लगे चीटिंग के आरोप

Avinash Mishra Eisha Singh Breakup Rumours: खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 18 में साथ नजर आने वाले अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की ब्रेकअप की खबरें है। पिछले कई दिनों से ये अफवाह है कि चीटिंग के आरोपों के चलते टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा से ब्रेकअप कर लिया है। दरअसल, ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अविनाश मिश्रा को अनफॉलो करने के बाद इन खबरों को हवा मिली थी।

अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी

इस मामले को लेकर अविनाश मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। इन नोट में अविनाश मिश्रा ने लिखा है कि दोस्तों, चलो इसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं। पिछले कुछ हफ़्ते कई लोगों के लिए मुश्किल रहे हैं। मीडिया पेजों से रिक्वेस्ट है कि वे सबकी प्राइवेसी का सम्मान करें। रिश्ते पर्सनल होते हैं, पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं। हर चीज़ व्यूज़ और एंगेजमेंट के बारे में नहीं होती। चलो लोगों को शांति से रहने दें।

खतरों के खिलाड़ी जीतने के बाद किया था प्यार का इजहार

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की सक्सेस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शामिल थे। हालांकि इस पार्टी की सबसे स्पेशल गेस्ट कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह थी। इस सक्सेस पार्टी की एक वायरल वीडियो में अविनाश मिश्रा अपने और ईशा के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए नजर आ रहे है। इस वायरल वीडियो में अविनाश मिश्रा कहते है कि बेबी मुझे इतना प्यार और सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरे जीवन में ईशा सिंह है। हालांकि इसके तुरंत बाद अविनाश ईशा को देखकर I Love You Baby कहते है। अविनाश के इस लव कंफेशन ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

ईशा सिंह की मां की ऑडियो वायरल

ब्रेकअप की इन खबरों के बीच ईशा सिंह मां का एक ऑडियो क्लिप भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में ईशा सिंह की मां ने अविनाश पर कथित तौर पर चीटिंग के आरोप लगाया है। आपको बता दें कि बिग बॉस 18 में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह साथ नजर आए थे, जिसके बाद से लगातार दोनों के अफेयर की खबरें उड़ती थी। खतरों के खिलाड़ी की सक्सेस पार्टी में इन खबरों पर मुहर भी लग चुकी थी।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार