अविनाश मिश्रा  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Eisha Singh से ब्रेकअप के बाद अविनाश मिश्रा ने मांगी माफी, कावेरी प्रियम की क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाया बवाल

Avinash Mishra Eisha Singh : ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों के बीच अविनाश मिश्रा ने अपनी गलती स्वीकार की है। वहीं, उनकी एक्स को-एक्ट्रेस कावेरी प्रियम की क्रिप्टिक पोस्ट ने नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने मांगी माफी, खुद को माना जिम्मेदार

  • डीजे गिग में गाना बजाने पर ईशा और उनके परिवार से जताया अफसोस

  • कावेरी प्रियम की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई चर्चाएं, बोलीं- कुछ सुधरते नहीं

Avinash Mishra Apology To Eisha Singh: टीवी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट जोड़ी कहलाने वाली ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के रास्ते अलग हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है।

हाल ही में अविनाश मिश्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से इन ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि की है। साथ ही अविनाश ने ब्रेकअप की जिम्मेदारी भी खुद ली है। हालांकि अविनाश की को-एक्ट्रेस की क्रिप्टिक पोस्ट ने भी फैंस का ध्यान खींचा है।

अविनाश मिश्रा ने मांगी माफी

खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में अविनाश ने स्वीकार किया है कि ईशा से उनका ब्रेकअप उनकी खुद की वजह से हुआ है। इसके अलावा अविनाश ने डीजे गिग को लेकर भी ईशा सिंह और उनके परिवार से माफी मांगी है।

ब्रेकअप के लिए खुद को बताया कसूरवार

इस वीडियो में अविनाश कहते है कि दोस्त, आप लोगों से बात किए हुए काफी समय हो गया है और मैं सिर्फ सब कुछ खत्म करने के लिए आया हूं, क्योंकि इसकी जरूरत है। मैंने अपने डीजे गिग में एक गाना बजाया था, जो गलत वजह से काफी चर्चा में आ गया है। बहुत सारे एडिट बन रहे हैं और मुझे पता है कि इससे सबसे ज्यादा ईशा, उनके परिवार और उनके चाहने वालों को दुख हो रहा है। सच में, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं और अगर किसी को दोष देना है, तो वो मैं हूं।

दोस्तों और परिवार को दूर रखने की कही बात

अविनाश मिश्रा ने आगे कहा कि मैं यहां बस माफी मांगने के लिए आया हूं। साथ ही, मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कृपया परिवार और दोस्तों को इसमें मत लेकर आएं। क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए और मैं आप लोगों से गुजारिश करता हूं कि कृपया इसे यहीं खत्म कर दीजिए। कोई भी इसमें और कुछ न जोड़े, क्योंकि यह दो लोगों के बीच की बात है। परिवार और दोस्तों को ऐसे मैसेज और धमकियां नहीं मिलनी चाहिए और जाहिर है, मुझे खुद पर काम करने की जरूरत है। मैं खुद पर काम करना चाहता हूं और खुद को सुधारना चाहता हूं, क्योंकि इसकी जरूरत है और जब मैं ठीक हो जाऊंगा, तभी वापस आऊंगा। तब तक, आप सभी अपना ख्याल रखिए। चलिए इसे यहीं खत्म करते हैं। धन्यवाद।

कावेरी प्रियम की क्रिप्टिक पोस्ट

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में अविनाश मिश्रा के साथ काम करने वाली कावेरी प्रियम ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। इस पोस्ट को फैंस अविनाश मिश्रा से जोड़कर देख रहे हैं। कावेरी प्रियम ने लिखा कि कुछ अभिनेता कैमरे के सामने की तुलना में वास्तविक जीवन में बेहतर अभिनय करते हैं। कुछ भी हो जाएगा नहीं सुधरेंगे। बता दें कि साल 2020 में अविनाश मिश्रा और कावेरी प्रियम के अफेयर की खबरें थी।

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा