मनोरंजन

आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड के 20 साल पूरा होने पर भावुक हुए फिल्म मेकर

फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और उनकी पत्नी सुनीता गोवारिकर द्वारा 2004 में स्थापित, AGPPL की यात्रा आइकोनिक स्वदेश से शुरू हुई, एक ऐसी फिल्म जो घर और मानवता के लिए एक क्लासिक ट्रिब्यूट है।

अनिल सिंह

मुंबई: आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड (AGPPL) ने आज एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। AGPPL ने इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दो दशक पूरे किये और आज इसने ऐतिहासिक 20 वर्ष का माइलस्टोन पार कर लिया है। पिछले कुछ सालों में, प्रोडक्शन हाउस ने कई क्रिटिक्स द्वारा प्रशंसित और सफल फिल्मों को जीवंत किया है, जिनमें मैग्नम ऑप्स जोधा अकबर, खेलें हम जी जान से, मोहनजो दाड़ो और पानीपत शामिल हैं।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर, AGPPL ने एक स्पेशल ट्रेलर का अनावरण किया, जो इसके दो दशक के सफर को दर्शाता है। ट्रेलर में प्रोडक्शन हाउस की ऐतिहासिक फिल्मों की झलकियाँ दिखाई गई हैं, जो कलात्मकता, भव्यता और भावनात्मक गहराई का जश्न मनाती हैं और जो आशुतोष गोवारिकर के सिनेमेटिक विजन का पर्याय बन गया है।

प्रोड्यूसर सुनीता गोवारिकर ने कहा, "AGPPL, मेरा तीसरा बच्चा, जो साल 2004 में पैदा हुआ था, आज 20 साल का हो गया है। कड़ी मेहनत, अच्छे समय, बुरे समय के साथ इस सपने को पूरा करना एक रोलरकोस्टर की तरह रहा है और मैंने इसका हर पल संजोया है। हमारे काम और फिल्मों के बारे में पीछे मुड़कर देखने पर, मैं खुद को गर्व महसूस करने से नहीं रोक पाती। ये 20 साल कोलैबोरेशन, क्रिएटिविटी और बेजोड़ कमिटमेंट की एक असाधारण यात्रा रही है और हम भविष्य के गर्भ में क्या है, उसके लिए बहुत उत्साहित हैं।"

यात्रा पर विचार करते हुए, आशुतोष गोवारिकर ने कहा, "सुनीता और मैंने AGPPL की शुरुआत इस सपने के साथ की थी कि हम उन कहानियों को जीवंत करें, जिनके बारे में हम जुनूनी हैं। इस कम्पनी के माध्यम से मुझे बेहद प्रतिभाशाली लोगों से मिलने और उनके साथ कोलैबोरेट करने का सौभाग्य मिला है, जिन्होंने इस यात्रा को एक शानदार अनुभव बना दिया है। 20 साल पूरे करना बहुत गर्व और कृतज्ञता का पल है। यह हर आर्टिस्ट, टेक्नीशियन और क्रू के सदस्य का श्रेय है, जो हमारी फिल्मों और हमारी यात्रा का हिस्सा रहे हैं। उन सभी को, मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ। और हमारे अविश्वसनीय दर्शकों के लिए यह कहना चाहूंगा कि मैं उनके प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी और कृतज्ञ हूँ, जो आपने हमें सालों से दिया है!”

आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन्स की पहली फीचर फ़िल्म साल 2004 की स्वदेश (हमारा देश) के साथ, आशुतोष गोवारिकर और उनकी पत्नी सुनीता गोवारिकर ने अपना खुद का फिल्म प्रोडक्शन हाउस - आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन्स (AGPPL) लॉन्च किया। स्क्रीन, टेलीविज़न, म्यूज़िक और OTT सभी प्लेटफ़ॉर्म पर कंटेंट बनाने के लिए त्तपर, AGPPL ने UTV, Disney, PVR, Star Plus और T-Series जैसे ए-लिस्ट इंडस्ट्री टैलेंट और स्टूडियो की एक लंबी लिस्ट के साथ कोलैबोरेट किया है।

AGPPL ने अपनी फिल्मों के माध्यम से हमेशा राष्ट्रवाद, देशभक्ति, रिलीजियस टॉलरेंस, कास्ट सिस्टम, महिला सशक्तिकरण, गर्ल चाइल्ड इत्यादि जैसे कई प्रासंगिक सामाजिक मुद्दों और विषयों पर चर्चा को बढ़ावा दिया है, जिनसे आज भारत जूझ रहा है। AGPPL फिल्मों ने भारत में नेशनल अवॉर्ड्स के साथ साथ इंडियन और इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में कई पुरस्कार जीते हैं।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल