आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

WATCH: कार के शीशों पर पेपर, चेहरे पर कपड़ा...कैमरे से बचते हुए बयान दर्ज कराने पहुंचे आशीष चंचलानी और इलाहाबादिया

कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' मामले में रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचाली आज यानी सोमवार को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान दोनों कैमरे से मुंह छिपाते दिखाई दिए हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: मेकर समय रैना के कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच यूट्यूबर्स आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया ने इस शो से जुड़े विवाद के संबंध में अपने बयान दर्ज करने के लिए सोमवार को महाराष्ट्र साइबर सेल से संपर्क किया था। इसके बाद दोनों नवी मुंबई स्थित साइबर सेल के हेडक्वार्टर पहुंचे और वहां उनके बयान दर्ज किए गए। लेकिन इस दौरान दोनों कैमरे से मुंह छिपाते नजर आए। साथ ही उनकी कार के शीशों पर पेपर लगा भी दिखाई। जिसका वीडियो सामने आया है।

दरअसल, पिछले हफ्ते सुप्रीट कोर्ट में रणवीर इलाहाबादिया की याचिका पर सुनवाई हुई थी और कोर्ट ने इलाहाबादिया को अश्लील भाषा इस्तेमाल करने के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कुछ भी बोलने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। लेकिन बाद में कोर्ट ने जांच में सहयोग करने के निर्देश के साथ रणवीर को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी थी। साथ ही आदेश दिया था कि रणवीर और उसके सहयोगी अगले आदेश तक कोई भी शो नहीं करेंगे।

आपको बता दें, इस विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूबर समय रैना ने अपने चैनल से शो के सभी वीडियो डिलीट कर दिए थे और ये जानकारी उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर ही। हालांकि, इस मामले के बाद यूट्यूबर ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन हाल ही में समय रैना ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने एक हर्ट इमोजी और हग करने का सिंबल बनाया था।

मालूम हो, विवाद के बाद से ही समय रैना देश के बाहर हैं। उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज करवाने का अनुरोध किया था। लेकिन साइबर सेल ने उसे इनकार कर दिया था। समय ने कनाडा में एक लाइव शो के दौरान विवाद पर टिप्पणी करते हुए बोला था कि अभी मेरा समय ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन याद रखना कि मैं समय हूं।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी