आशा भोसले (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

तिरंगे में लिपटीं सुरों की मल्लिका...राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार। शिवाजी पार्क में दी जाएगी मुखाग्नि, 82 साल के संगीत सफर का हुआ अंत।

सजल रघुवंशी

Asha Bhosle Last Rite: मशहूर सिंगर आशा भोसले का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। आशा भोसले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इससे पहले उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई।

82 वर्षों के लंबे संगीत करियर में आशा भोसले ने 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत 100 से अधिक पुरस्कार अपने नाम किए। उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

देखें आशा ताई की अंतिम विदाई

आशा भोसले की अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ हुई, सुरों की मल्लिका के अंतिम दर्शन के लिए कई बड़ी हस्तियां भी आई। इसके अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।

भावुक नजर आए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर

अपनी प्रिय गायिका को अंतिम विदाई देने के लिए कई दिग्गज हस्तियां उनके आवास पर पहुंचीं। एआर रहमान, दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख, अभिनेता रितेश देशमुख और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान सचिन तेंदुलकर भावुक नजर आए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वहां मौजूद हर शख्स की आंखों में अपनी पसंदीदा गायिका को खोने का गहरा दुख साफ झलक रहा था।

सचिन तेंदुलकर हुए भावुक

गंगा के महत्व पर थी आशा ताई की आखिरी पोस्ट

आशा जी की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वाराणसी और गंगा के महत्व पर थी, जहां उन्होंने लिखा था—‘जीवन का अर्थ और पृथ्वी पर मेरा उद्देश्य मुझे अब समझ आया है.’ इसके अलावा, ब्रिटिश ग्रुप ‘गोरिल्लाज’ के साथ उनका आखिरी गाना ‘द शैडो लाइट’ हमेशा उनके संगीत प्रेम को याद दिलाता रहेगा.

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री