अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

मौनी रॉय संग डेटिंग की फेक न्यूज पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- 15 साल की दोस्ती को बना दिया गॉसिप

Arjun Bijlani ने मौनी रॉय के साथ डेटिंग की फेक खबरों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने इन दोनों की दोस्ती को प्यार का नाम देकर बदनाम करने वाले मीडिया पेज को जमकर फटकार लगायी है।

अपूर्वा नायक

Arjun Bijlani Reacts on Mouni Roy: हाल ही में टीवी की सुपरहिट जोड़ी रहे अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय को एक साथ स्पॉट किया गया था। इन दोनों को लेकर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे डिनर के बाद साथ में देखे गए थे।

अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय के साथ में वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। लोग इन दोनों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की बातें बनाने लगे थे। जिसपर अब अर्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

अर्जुन ने किया रिएक्ट

एक पैपराजी पेज ने अर्जुन बिजलानी और मौनी के साथ वीडियो में कुछ ऐसा कैप्शन दिया था, जिससे अर्जुन आगबबूला हो गए थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस पेज को जमकर फटकार लगायी और सभी मीडिया पेज से खबर छापने के पहले फैक्ट चेक करने की अपील की।

15 साल पुरानी दोस्ती को किया बदनाम

आपको बता दें कि अर्जुन और मौनी रॉय 15 सालों से एक दूसरे के दोस्त हैं। अर्जुन ने लिखा कि ‘प्रिय क्लिकबेट पेजेज, दो लोग जो 15 साल से दोस्त हैं, वे अचानक कपल नहीं बन जाते सिर्फ इसलिए कि किसी गॉसिप पेज को हेडलाइन चाहिए। कभी-कभी लोग एक-दूसरे के साथ सिर्फ इसलिए खड़े होते हैं क्योंकि उनका दोस्त मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है। हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल देना जरूरी नहीं है, सिर्फ व्यूज के लिए। कुछ भी पब्लिश करने से पहले थोड़ा फैक्ट चेक करना बहुत जरूरी है। हमें अपनी बनाई कहानियों के लिए जिम्मेदार होना चाहिए।’

मीडिया पेजेस से की अपील

उन्होंने सभी मीडिया पेजे से सीधी अपील की है। उन्होंने लिखा कि हम मीडिया पेज से अपील करते हैं कि किसी भी भ्रामक खबरों को फैलाने से पहले उस खबर की सच्चाई जान कर लें, जो लोगों की पर्सनल लाइप में बेवजह देखी हैं और कंफ्यूजन पैदा करती हैं। जो जिम्मेदार पत्रकार होते है वो भरोसा बनाते हैं, क्लिकबेट नहीं।

नागिन ने बनायी थी जोड़ी

अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय पिछले 15 सालों से एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त रहे हैं। ये दोनों पहले भी कई बार अपनी दोस्ती को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। इन दोनों ने एकता कपूर के सीरियल नागिन में एक साथ काम किया था, जिसके बाद दोनों की शौहरत काफी ज्यादा बढ़ गई थी।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल