धर्मेंद्र के बिना नहीं बनेगी अपने 2 
मनोरंजन

Apne 2 Cancelled: धर्मेंद्र के बिना नहीं बनेगी ‘अपने 2’, अनिल शर्मा ने तोड़ी फैंस की उम्मीदें

Dharmendra Last Film: धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी फिल्म अपने 2 को रद्द कर दिया गया है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा कि धर्मेंद्र के बिना यह फिल्म संभव नहीं, क्योंकि कहानी की आत्मा वही थे।

सोनाली झा

Dharmendra Upcoming film Apne 2 cancelled: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन ने सिर्फ उनके परिवार और फैंस को ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी गहरा झटका दिया है। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उनके जाने के बाद कई प्रोजेक्ट्स पर अनिश्चितता छा गई। इसी के साथ एक बड़ी खबर सामने आई है कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘अपने’ के सीक्वल ‘अपने 2’ पर अब स्थायी रूप से ताला लग गया है।

धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की तिकड़ी ने 2007 की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘अपने’ में दर्शकों के दिल जीत लिए थे। फिल्म ने परिवार, संघर्ष और भावनाओं का ऐसा मेल दिखाया जो वर्षों बाद भी लोगों के दिलों में ताज़ा है। लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था, जिसे खुद डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कई बार कन्फर्म भी किया था। यहां तक कि चर्चा थी कि इस बार देओल परिवार की तीन जनरेशन यानी धर्मेंद्र, सनी, बॉबी और करण देओल साथ नजर आएंगे।

धर्मेंद्र के बिना नहीं बन सकती अपने 2

लेकिन अब अनिल शर्मा ने साफ कह दिया है कि धर्मेंद्र के बिना ‘अपने 2’ बन ही नहीं सकती। डायरेक्टर ने कहा कि अपने तो अपनों के बिना नहीं हो सकती। धरम जी के बिना सीक्वल मुमकिन नहीं है। स्क्रिप्ट तैयार थी, सबकुछ ट्रैक पर था, पर अब यह सपने की तरह अधूरा ही रह जाएगा। यह बयान उनके करीबपन को भी दिखाता है। अनिल शर्मा सिर्फ ‘अपने’ ही नहीं, बल्कि ‘हुकुमत’, ‘ऐलान-ए-जंग’, ‘फरिस्ते’ और ‘तहलका’ जैसी कई फिल्मों में धर्मेंद्र के साथ काम कर चुके हैं।

अनिल और धर्मेंद्र का पुराना रिश्ता

अनिल और धर्मेंद्र के बीच दशकों पुराना रिश्ता था, और शायद इसी वजह से ‘अपने 2’ पर बिना किसी डेब्यूटेंट स्टारकास्ट के आगे बढ़ने से उन्होंने साफ मना कर दिया। फैंस अब पूछ रहे हैं कि क्या सनी और बॉबी के साथ फिल्म बन सकती है। लेकिन डायरेक्टर ने कड़े शब्दों में कहा है कि इस कहानी की आत्मा ही धर्मेंद्र थे। उनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है, लेकिन ‘अपने 2’ का बंद होना उन फैंस के लिए सबसे बड़ा झटका है जो देओल परिवार को फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन