मनोरंजन

जब पापा ने अपारशक्ति खुराना को दे दी थी घर से निकालने की धमकी, जिंदगी में आया था बड़ा बदलाव

अपारशक्ति खुराना आयुष्मान खुराना के छोटे भाई हैं। लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपने भाई से अलग पहचान बनाई है। वह अपने नाम से पहचाने जाते हैं भाई आयुष्मान खुराना के नाम से नहीं। दोनों भाइयों में बड़ा प्यार है।

अनिल सिंह

मुंबई: अपारशक्ति खुराना 18 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में उन्होंने अपने दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके बड़े भाई आयुष्मान खुराना पहले से ही बॉलीवुड का हिस्सा है लेकिन उन्हें भाई के नाम से नहीं बल्कि खुद के नाम से पहचाना जाता है और यह अपने आप में अपारशक्ति खुराना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के बीच प्यार भरा रिश्ता है। दोनों भाई एक दूसरे का सम्मान करते हैं, उनको ये संस्कार उनके पिता ने दिया है।

अपारशक्ति खुराना हाल ही में स्त्री 2 नाम की फिल्म में नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपारशक्ति खुराना ने आयुष्मान खुराना को लेकर ढेर सारी बातचीत की थी और यह बताया था कि दोनों भाइयों के बीच रिश्ता कैसा है। इसी दौरान उन्होंने बड़े भाई आयुष्मान खुराना के साथ हर वक्त लड़ाई करने का एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया था। उस लड़ाई की वजह से उन्हें पिता ने अनोखी सजा सुनाई थी उस बात का भी जिक्र उन्होंने किया था।

अपारशक्ति खुराना ने बताया कि वह हर वक्त आयुष्मान खुराना से लड़ते रहते थे। पिता को उनका बड़े भाई के साथ लड़ाई झगड़ा करने का यह रवैया पसंद नहीं आता था। एक बार अपारशक्ति खुराना ने आयुष्मान खुराना को अपशब्द कह दिया था। जिसके बाद पिता ने उनकी पिटाई भी की थी। लेकिन हर वक्त की लड़ाई के लिए उन्होंने आखिरकार निकला उन्होंने अपारशक्ति खुराना को कहा कि अब तुम आयुष्मान खुराना को हमेशा भैया कहकर बुलाओगे और सुबह उठते ही उनके पैर छुओगे और तब से यह सिलसिला अब तक चल रहा है।

अपारशक्ति खुराना ने आगे कहा कि जब आप छोटे होते हैं तो आपको इतनी समझ नहीं होती कि बड़े भाई के साथ कैसे बात करनी है। यह भी पता नहीं होता कि उनका सम्मान कैसे करना है। पापा कहते थे उन्हें भैया कहोगे, रोज सुबह उठकर पैर छुओगे और अगर ऐसा नहीं किया तो मैं तुम्हें घर से निकाल दूंगा। एक्टर ने आगे कहा, मेरा मानना है कि जब आप यह सब करना शुरू कर देते हैं तो आपस में लड़ाई की गुंजाइश खत्म हो जाती है, क्योंकि आप उन पर चिल्ला नहीं सकते, आप उन्हें बुरा नहीं कह सकते, क्योंकि आप उनका सम्मान करने लगते हैं।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत