Anushka Sharma Radha Ashtmi Wish: आज पूरे देश में धूम धाम से लाडली लाल जूं यानी राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
इस खास मौके पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी काफी क्यूट अंदाज में सभी को राधाष्टमी महोत्सव की बधाई दी है।एक्ट्रेस ने बेहद प्यारे और सादगी भरे अंदाज में यह खास दिन सेलिब्रेट किया।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत और प्यारी एनिमेटेड इमेज शेयर की है, जिसमें फेस्टिव वाइब्स साफ नजर आ रही हैं। इस इमेज के कैप्शन पर अनुष्का शर्मा ने हैप्पी राधाष्टमी लिखा है।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का यह सादगी भरा और भक्ति से सराबोर अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अनुष्का शर्मा ने इस स्पेशल इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ ही मीठे रस से भरयो री राधारानी लागे भजन को पोस्ट के लिए चुना है।
अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ खास पल शेयर करती हैं। इस बार राधाष्टमी के मौके पर उनका यह भक्ति से जुड़ा पोस्ट सामने आया है। फेस्टिव वाइब्स वाली एनिमेटेड इमेज और राधारानी का भजन, दोनों ने मिलकर अनुष्का के इस खास विश को और खूबसूरत बना दिया है। राधाष्टमी के मौके पर उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को अक्सर वृंदावन में स्थित प्रेमानंद महाराजजी के आश्रम केलीकुंज में स्पॉट किया जाता है। दोनों ही पति-पत्नी को कई मौकों पर राधारानी के भक्ति में लीन देखा जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा आध्यात्मिक गुरू प्रेमानंद महाराजजी से दीक्षा भी ले चुकी हैं। उन्हें कई बार गले में तुलसी कंठी पहने और नाम जप करते हुए देखा जा चुका है। क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कई बार खास मौकों पर अपने गुरू प्रेमानंद महाराजजी का आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन भी जाते रहते हैं। ऐसे में राधाष्टमी के मौके पर अनुष्का का भक्ति से जुड़ा यह पोस्ट उनके आध्यात्मिक जुड़ाव की झलक देता नजर आया।