RCB की जीत पर इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा 
मनोरंजन

RCB की जीत पर इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली को गले लगाते ही छलके आंसू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक जीत पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इमोशनल हो गई। विराट कोहली इस जीत के बाद भी बेहद भावुक नजर आए। अनुष्का शर्मा उनके संघर्ष की साथी रही हैं और हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ खड़ी रही हैं।

सोनाली झा

मुंबई: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक जीत के बाद स्टेडियम में एक बेहद भावुक पल देखने को मिला। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी खुशी को रोक नहीं पाईं और जीत के बाद पति को गले लगाते ही उनकी आंखें नम हो गईं। लंबे इंतजार के बाद RCB ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।

आईपीएल 2025 की ऐतिहासिक जीत का असर सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि दर्शकों की आंखों में भी दिखाई दिया। अनुष्का शर्मा मैच के दौरान लगातार विराट और टीम के लिए दुआ करती नजर आईं। जैसे ही RCB ने फाइनल मुकाबला जीता, कैमरे ने अनुष्का को विराट के गले लगते हुए कैद कर लिया, जहां वो भावनाओं से भर उठीं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जहां लोग इस कपल के सच्चे जज्बातों को सलाम कर रहे हैं।

विराट कोहली इस जीत के बाद भी बेहद भावुक नजर आए। अनुष्का शर्मा उनके संघर्ष की साथी रही हैं और हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ खड़ी रही हैं। फैंस का मानना है कि ये जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि सालों के समर्पण, मेहनत और विश्वास की जीत है। विराट कोहली ने अपनी विनिंग स्पीच में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के प्रति खास आभार व्यक्त किया।

विराट कोहली ने बताया कि जब भी कोई बड़ा उतार-चढ़ाव आता है, तो उसका असर जीवनसाथी पर भी पड़ता है, लेकिन अनुष्का ने हमेशा उन्हें हिम्मत दी और मोटिवेट किया। विराट की इस इमोशनल स्पीच ने दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी भावनाओं की लहर चला दी। विराट कोहली की यह जीत उनके करियर की सबसे खास जीतों में से एक मानी जा रही है और इसमें उनका साथ देने वाले सितारे इस खुशी को खुले दिल से मना रहे हैं।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल