अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अनुपमा में मचा महाबवाल, दिवाकर की एंट्री से भड़की अनुपमा, वसुंधरा की बदतमीजी पड़ेगी भारी

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। दिवाकर के खुलासों से अनुपमा भड़त जाएगी और वसुंधरा उसे तीसरी शादी का ताना मारेगी, जिससे कोठारी हाउस में घमासान मच जाएगा।

स्नेहा मौर्या

Anupamaa Spoiler 12 January 2026: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामे की ओर बढ़ चुका है। राजन शाही के इस सुपरहिट शो में वसुंधरा और अनुपमा के बीच टकराव अब खुली जंग में बदल गया है। बीते एपिसोड्स में दर्शकों ने देखा कि वसुंधरा किस तरह पूरे परिवार के सामने अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश करती है। लेकिन इस बार अनुपमा भी चुप रहने वालों में से नहीं है और उसने गौतम के साथ-साथ वसुंधरा को भी उसकी सीमा याद दिला दी है।

इसी बीच कहानी में दिवाकर की एंट्री ने माहौल और गरमा दिया है। दिवाकर को देखकर अनुपमा हैरान रह जाती है। वहीं पाखी दिवाकर को प्रार्थना की गोद भराई में आने का न्योता दे देती है। इस दौरान दिवाकर वसुंधरा के सामने अपने और राही के रिश्ते से जुड़े कुछ ऐसे राज खोल देता है, जिससे हालात बिगड़ जाते हैं।

दिवाकर की बातों से गुस्साई अनुपमा उस पर भड़क जाती है और वसुंधरा को एक और मौका मिल जाता है अनुपमा पर तंज कसने का। वसुंधरा हद पार करते हुए अनुपमा को तीसरी शादी का ताना मार देती है। उसकी यह बदतमीजी आने वाले एपिसोड्स में उसी पर भारी पड़ने वाली है।

वसुंधरा को मिलेगा करारा जवाब

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा दिवाकर को कोठारी हाउस से बाहर निकाल देती है। वहीं पाखी फिर से दिवाकर से शादी करने की जिद पकड़ लेती है, जिससे मां-बेटी के बीच तनाव बढ़ जाता है। हालात तब और बिगड़ते हैं जब वसुंधरा प्रार्थना को कुछ पेपर्स साइन कराने की कोशिश करती है और दावा करती है कि बच्चा कोठारी हाउस में ही रहेगा। वसुंधरा की जबरदस्ती देख अनुपमा आग-बबूला हो जाती है और प्रार्थना को उसके साथ ले जाने का फैसला करती है।

पराग को भी दिखाएगी आईना

अनुपमा के इस फैसले से पराग सारे रिश्ते तोड़ने की धमकी देता है। लेकिन मकर संक्रांति के मौके पर होने वाले पतंगबाजी के खेल में अनुपमा एक बार फिर वसुंधरा और पराग दोनों को शिकस्त देती नजर आएगी। इस जीत के साथ अनुपमा और उसका परिवार जश्न मनाएगा, जबकि कोठारी परिवार को झुकना पड़ेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा का यह बदला कहानी को किस मोड़ पर ले जाता है।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?