पराग-रजनी का पुराना किस्सा बना नई मुसीबत 
मनोरंजन

Anupama Twist: पराग-रजनी का पुराना किस्सा बना नई मुसीबत, ख्याति की जिंदगी में आएगा भूचाल

Anupama Upcoming Episode: अनुपमा में बड़ा धमाका देखने मिलेगा। जहां पराग और रजनी के पुराने रिश्ते से ख्याति की जिंदगी हिलेगी, वहीं रजनी चॉल तोड़ने की साजिश रचकर अनुपमा को निशाने पर लेगी।

सोनाली झा

Anupama Today Episode Spoiler: सीरियल ‘अनुपमा’ में आने वाले एपिसोड दर्शकों को झकझोरने वाले हैं। कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां एक के बाद एक महा ट्विस्ट कोठारी परिवार और चॉल की जिंदगी को हिला कर रख देंगे। इस समय कहानी में बवाल बहुत बढ़ चुका है। जेल से बाहर आने के बाद अनुपमा बा को दिलासा देती है, लेकिन मोहल्ले में हुई बेइज्जती से बा पूरी तरह टूट जाती है।

उधर अंश भी गुस्से में आसपास के लोगों पर भड़क जाता है। इसी बीच राही और प्रेम को यह सच पता चल जाता है कि बा को फंसाने वाला कोई और नहीं बल्कि गौतम ही है। राही की नाराजगी गौतम पर फट पड़ती है। लेकिन असली हलचल अभी बाकी है। आने वाले ट्रैक में अनुपमा की चॉल पर बड़ा खतरा मंडराने वाला है। रजनी चॉल को तोड़ने की परमिशन देने के करीब है और साथ ही वह मासूम बनकर अनुपमा का भरोसा जीतने की कोशिश भी करेगी।

रातों-रात सुपरस्टार बन जाएगी अनुपमा

पहले रजनी सबको यकीन दिलाएगी कि वह चॉल वालों का भला चाहती है, लेकिन धीरे-धीरे सबको बाहर निकलवाना शुरू कर देगी। अनुपमा उसके इस खेल को समझ नहीं पाएगी और परेशान हो जाएगी। कहानी में एक ग्लैमरस ट्विस्ट भी जुड़ने वाला है। अनुपमा को एक बड़े विज्ञापन में काम करने का मौका मिलेगा, जहां कैमरे के सामने वह अपनी अदाएं दिखाएगी। इस एड के बाद अनुपमा रातों रात सुपरस्टार बन जाएगी और उसकी जिंदगी नई दिशा पकड़ लेगी।

पराग और रजनी का पुराना रिश्ता

दूसरी ओर पराग और रजनी का पुराना रिश्ता फिर सामने आने वाला है। कॉलेज के दिनों की जान-पहचान दुबारा ताज़ा होगी और रजनी पराग पर डोरे डालना शुरू कर देगी। इससे ख्याति की शादी ताश के पत्तों की तरह बिखरने के कगार पर पहुंच जाएगी। कहा जा रहा है कि रजनी और पराग के बीच एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर भी दिखाया जा सकता है। उधर गौतम भी चुप नहीं बैठने वाला। वह मुंबई वापस आकर चॉल को गिराने की नई चालें चलेगा और सबसे पहले अनुपमा को घर से निकालने की कोशिश करेगा।

रजनी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी अनुपमा

इस ड्रामे के बीच ईशानी भी अपने टैलेंट के दम पर बड़ी स्टार बनने वाली है, जिसके बाद वह परी को ताने मारती दिखेगी। पाखी भी अपना पुराना टशन लेकर लौटेगी। अंत में, अनुपमा को रजनी का असली चेहरा समझ आ जाएगा और वह उसके खिलाफ मोर्चा खोल देगी। अनुपमा के इस नए अवतार से रजनी बुरी तरह घबरा जाएगी। कुल मिलाकर ‘अनुपमा’ में आने वाले 9 महा ट्विस्ट दर्शकों के लिए धमाकेदार ट्रैक लेकर आएंगे।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप