अनुपमा की अपकमिंग एपिसोड (सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anupama Spoiler: पाखी की जिद और ईशानी का बदला रवैया, अनुपमा के घर में मचेगा बवाल

Anupama Update: अनुपमा में पाखी की जिद और ईशानी के बदले रवैये से घर में बड़ा बवाल मचने वाला है। दिवाकर के चलते मां-बेटियों के रिश्ते टूटते नजर आएंगे और अनुपमा को सबसे कठिन फैसले लेने पड़ेंगे।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Twist: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ एकता कपूर का शो ‘नागिन’ टीआरपी लिस्ट में जोरदार टक्कर दे रहा है, तो दूसरी तरफ राजन शाही और रुपाली गांगुली का ‘अनुपमा’ दर्शकों को बांधे रखने के लिए हाईवोल्टेज ड्रामा परोस रहा है। आने वाले एपिसोड्स में शो की कहानी और भी ज्यादा इमोशनल और विस्फोटक होने वाली है।

अब तक आपने देखा कि पाखी, दिवाकर को लेकर अनुपमा के सामने खुलकर खड़ी हो जाती है। दिवाकर को घर में देखकर अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वह उसे घर से निकालने की कोशिश करती है। इसी दौरान पाखी अनुपमा से झगड़ पड़ती है और गुस्से में अपनी ही मां को धक्का तक दे देती है। इतना ही नहीं, पाखी यह दावा भी करती है कि वह दिवाकर से शादी करने जा रही है। पाखी की इस जिद और बदले हुए रवैये से अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है।

ईशानी बनेगी अपनी मां की दुश्मन

अनुपमा की अपकमिंग एपिसोड में कहानी में एक और बड़ा मोड़ आने वाला है। खबरों के मुताबिक, अब ईशानी दिवाकर की वजह से अपनी ही मां की दुश्मन बन जाएगी। ईशानी, जो अब तक समझदारी से फैसले लेने वाली नजर आती थी, दिवाकर के प्रभाव में आकर अनुपमा की बातों को नजरअंदाज करने लगेगी। दिवाकर धीरे-धीरे ईशानी को अपने पक्ष में कर लेगा, जिससे मां-बेटी के रिश्ते में दरार आ जाएगी। ईशानी का बदला हुआ व्यवहार अनुपमा को अंदर से तोड़ देगा और घर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो जाएगा।

पाखी और दिवाकर की शादी

इधर, अनुपमा पाखी और दिवाकर की शादी को लेकर भारी मन से राजी होती नजर आएगी। वह पाखी को समझाने की कोशिश करेगी और उसे याद दिलाएगी कि कैसे जल्दबाजी में किए गए फैसलों ने पहले भी उसकी जिंदगी बर्बाद की थी। अनुपमा चाहती है कि पाखी शादी से पहले दिवाकर के बारे में पूरी सच्चाई जान ले। ईशानी भी पाखी को समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन दिवाकर का जादू इतना गहरा होगा कि दोनों की बातें बेअसर साबित होंगी।

शाह परिवार को कोसेगी वसुंधरा

वहीं, घर में एक और ड्रामा शुरू होगा। वसुंधरा शाह परिवार को कोसती नजर आएगी, जिससे माहौल और बिगड़ जाएगा। प्रार्थना अपनी गोदभराई शाह हाउस में करवाने की कोशिश करेगी, लेकिन ख्याति के नखरों और बा की दखलअंदाजी से विवाद खड़ा हो जाएगा। हालात तब और बिगड़ेंगे जब पराग ऐलान करेगा कि गोदभराई की रस्म कोठारी हाउस में ही होगी और अनुपमा के परिवार की कोई बेइज्जती नहीं होने देगा।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए