नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर (Image- Social Media) 
मनोरंजन

नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला

Naseeruddin Shah News: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अनुपम खेर के बयान के बाद नसीरुद्दीन शाह के साथ उनका वर्षों पुराना विवाद फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर दोनों के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Anupam Kher Vs Naseeruddin Shah: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा गिनती में अनियमितता का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मुद्दे पर वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर की हालिया प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनका और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का वर्षों पुराना विवाद सुर्खियों में आ गया है।

दरअसल, राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर अनुपम खेर के बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नसीरुद्दीन शाह का पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल होने लगा। इसके साथ ही अनुपम खेर का जवाबी वीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है। हालांकि, वायरल हो रहे दोनों वीडियो मौजूदा विवाद से जुड़े नहीं हैं, बल्कि कई साल पुराने हैं।

क्या था अनुपम खेर का हालिया बयान?

राम मंदिर में कथित चढ़ावे की गिनती में अनियमितता की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुपम खेर ने कहा कि अगर किसी ने श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की।

अनुपम खेर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान और दोनों कलाकारों के बीच हुई जुबानी जंग के वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए, जिसके चलते पुराना विवाद फिर चर्चा में आ गया।

क्या था दोनों के बीच पुराना विवाद?

यह विवाद वर्ष 2020 में नए नागरिकता कानून (CAA) और उस समय के राजनीतिक माहौल को लेकर सामने आया था। एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने अनुपम खेर को "मसखरा (जोकर)" और "चापलूस" तक कहा था। शाह ने दावा किया था कि यह उनकी प्रकृति का हिस्सा है।

अनुपम खेर ने दिया था कड़ा जवाब

नसीरुद्दीन शाह की टिप्पणी के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि वह नसीरुद्दीन शाह की कला का सम्मान करते हैं, लेकिन उनकी टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेते।

अपने वीडियो में अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह को "कुंठित" बताया था और कहा था कि उन्होंने अपने करियर में कई बड़े कलाकारों की आलोचना की है। अनुपम खेर ने यह भी कहा था कि उन्हें इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि उनके बारे में क्या कहा जा रहा है। वीडियो के अंत में अनुपम खेर ने कहा था कि "मेरे खून में हिंदुस्तान है।" यह बयान उस समय भी काफी चर्चा में रहा था।

सोशल मीडिया पर फिर छिड़ी बहस

राम मंदिर से जुड़े मौजूदा विवाद के बीच दोनों अभिनेताओं के पुराने वीडियो फिर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। एक वर्ग अनुपम खेर के हालिया बयान का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा वर्ग पुराने विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है।

हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि नसीरुद्दीन शाह का वायरल वीडियो और अनुपम खेर का जवाब मौजूदा राम मंदिर विवाद से संबंधित नहीं हैं। ये दोनों वीडियो कई वर्ष पुराने हैं, जिन्हें वर्तमान घटनाक्रम के संदर्भ में दोबारा शेयर किया जा रहा है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा