अनुपम खेर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अयोध्या से लौटते हुए भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- यह सिर्फ शहर नहीं, मेरी आत्मा का हिस्सा बन गया है

Anupam Kher Ayodhya: अनुपम खेर ने फिल्म 'श्रीराम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। अयोध्या से लौटते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर लिखा कि उनका एक हिस्सा वहीं रह गया है।

सोनाली झा

Anupam Kher Post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'श्रीराम भूमि' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है और इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अयोध्या और वहां के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। अनुपम ने लिखा कि वह अयोध्या से तो लौट रहे हैं, लेकिन उनका एक हिस्सा हमेशा के लिए वहीं रह गया है।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा कि 'श्रीराम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद वह अयोध्या से लौट रहे हैं, लेकिन अपने साथ सिर्फ यादें नहीं बल्कि आध्यात्मिक अनुभव और सनातन संस्कृति की गहरी समझ भी लेकर जा रहे हैं। सच कहूं तो लगता है कि मेरा एक हिस्सा अयोध्या में ही रह गया है। मैं अपने साथ सिर्फ खूबसूरत यादें नहीं, बल्कि सनातन की गहरी समझ और इस गर्व को लेकर जा रहा हूं कि मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं, जो इतिहास और आस्था को पूरी ईमानदारी से पर्दे पर उतारने का प्रयास कर रही है।

अयोध्या और लोगों का जताया आभार

अपने पोस्ट में अनुपम खेर ने अयोध्या को केवल एक शहर नहीं, बल्कि एक दिव्य अनुभूति बताया। उन्होंने कहा कि यहां की हर गली, हर मंदिर और हर सांस में केवल 'श्रीराम' का नाम सुनाई देता है। अभिनेता ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन, संतों के आशीर्वाद और स्थानीय लोगों के प्रेम को अपनी जिंदगी का यादगार अनुभव बताया। उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए लिखा कि इस यात्रा ने उन्हें एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान भी बनाया है।

अशोक सिंघल के किरदार में नजर आएंगे अनुपम

फिल्म 'श्रीराम भूमि' अयोध्या राम मंदिर और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ फिल्म में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'श्रीराम भूमि' को वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार