अनुपम खेर  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अनुपम खेर की 555वीं फिल्म का सस्पेंस बरकरार, पोस्ट शेयर कर बोले- बाकी जानकारी सही समय पर

Anupam Kher Film: अनुपम खेर जल्द ही अपनी 555वीं फिल्म की घोषणा करने वाले हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए कहा कि फिलहाल वह सस्पेंस का मजा लेना चाहते हैं।

अपूर्वा नायक

Anupam Kher 555th Film Announcement: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर जल्द ही अपनी 555वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। सोमवार को अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर आगामी फिल्म को लेकर पोस्ट किया है। हालांकि उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की है और इस फिल्म को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी 555वीं फिल्म के ऐलान को लेकर एक खास पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि कुछ चीजों को सही समय आने तक अपने तक रखना ज्यादा बेहतर होता है। अभिनेता ने कहा कि सही वक्त पर किसी खास प्रोजेक्ट की जानकारी सामने लाने की खुशी अलग ही होती है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि फिलहाल वह सिर्फ इतना बताना चाहते हैं कि उन्हें अपनी 555वीं फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी सही समय पर सामने आएगी। अभिनेता ने फैंस से इस सस्पेंस का मजा लेने की बात भी कही।

इंडस्ट्री के दोस्तों ने दी बधाई

अनुपम खेर की पोस्ट सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्तों और साथी कलाकारों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अशोक पंडित ने इसे सिर्फ शुरुआत बताया। वहीं करणवीर शर्मा ने भी अनुपम खेर को बधाई दी। भूमि पेडनेकर और तारा शर्मा समेत कई कलाकारों ने अनुपम खेर के नए प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दीं।

तीन फिल्में रिलीज के लिए तैयार

अनुपम खेर के पास इस समय कई और बड़े प्रोजेक्ट हैं। उनकी फिल्में श्री राम जन्मभूमि, खोसला का घोसला 2 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज के लिए तैयार हैं। इन तीनों फिल्मों की शूटिंग अभी तक लगभग पूरी हो चुकी है।

ये प्रेम मोल लिया में आयुष्मान और शरवरी

म्यूजिकल फैमिली फिल्म ये प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनुपम खेर भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

श्री राम जन्मभूमि में निभाएंगे अशोक सिंघल का किरदार

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और इससे जुड़े दशकों लंबे संघर्ष की कहानी को भावनात्मक और ऐतिहासिक नजरिए से पर्दे पर पेश करेगी। इस फिल्म में अनुपम खेर विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं।

खोसला का घोसला 2 से लौटेगा पुराना अंदाज

अनुपम खेर खोसला का घोसला 2 का भी हिस्सा हैं। यह 2006 में रिलीज हुई कल्ट कॉमेडी-ड्रामा फिल्म खोसला का घोसला का सीक्वल है। फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से दिल्ली और आसपास के इलाकों में पूरी हो चुकी है।

555वीं फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

अनुपम खेर की 555वीं फिल्म का टाइटल, कहानी और स्टारकास्ट फिलहाल सामने नहीं आई है। अभिनेता ने जानबूझकर प्रोजेक्ट को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है। ऐसे में अब फैंस को आधिकारिक घोषणा और फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी का इंतजार है।

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता