विक्की जैन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

विक्की जैन ने फिल्म ‘हक’ से रखा बॉलीवुड में कदम, दर्शकों के प्यार के लिए जताया आभार

Vicky Jain Haq Movie: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने फिल्म ‘हक’ से बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने दर्शकों से मिले अपार प्यार के लिए आभार जताया।

स्नेहा मौर्या

Vicky Jain Bollywood Debut: छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने अब ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी नई शुरुआत की है। उन्होंने फिल्म ‘हक’ से बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर बॉलीवुड में कदम रखा है। गुरुवार को विक्की ने सोशल मीडिया पर फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए अपने प्रशंसकों और दर्शकों का धन्यवाद किया।

विक्की ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके हालिया व्यस्त जीवन की झलक के साथ फिल्म ‘हक’ का पोस्टर भी शामिल था। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा, “पिछले कुछ समय से मेरी जिंदगी बेहद व्यस्त रही है। कभी डील्स में उलझा रहा तो कभी प्रोड्यूसर की जिम्मेदारियों में। इस सफर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और अब बेहद खुशी है कि मेरी फिल्म ‘हक’ को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है।”

शाह बानो केस पर आधारित है मूवी

सुपुर्ण एस. वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है। ‘हक’ की कहानी पत्रकार जिगना वोरा की किताब ‘बानो : भारत की बेटी’ से प्रेरित है और यह भारत के चर्चित शाह बानो केस (1980 के दशक) पर आधारित है।

फिल्म समाज में महिला अधिकारों, न्याय और समानता के मुद्दों को उठाती है। कहानी उस महिला की लड़ाई को दिखाती है जिसने पुरुष-प्रधान समाज में अपने अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया। फिल्म पर्सनल लॉ और सेक्युलर लॉ के बीच की बहस को भी बड़ी संवेदनशीलता से छूती है।

‘हक’ में इन सेलेब्स ने निभाया है अहम रोल

फिल्म में इमरान हाशमी एक सशक्त और दृढ़ वकील की भूमिका में हैं, जबकि यामी गौतम ने शाह बानो बेगम का किरदार निभाया है। दोनों के अभिनय की दर्शकों और समीक्षकों ने जमकर सराहना की है। फिल्म में वर्तिका, शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हत्तंगडी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

रेशु नाथ द्वारा लिखित स्क्रिप्ट ने कहानी को एक मजबूत सामाजिक और भावनात्मक आधार दिया है। ‘हक’ न केवल मनोरंजन प्रदान करती है बल्कि समाज में न्याय और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर भी सोचने को मजबूर करती है। विक्की जैन के लिए यह फिल्म उनके प्रोडक्शन करियर की मजबूत शुरुआत मानी जा रही है, और दर्शकों का प्यार इस सफलता की सबसे बड़ी पहचान बन गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज