Photo Credit - @AnilKapoor Twitter  
मनोरंजन

अनिल कपूर ने लॉन्च किया दिवंगत अभिनेता संजीव कपूर की बायोग्राफी, भतीजे उदय जरीवाला और रीता राममूर्ति गुप्ता ने लिखी है बुक

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) दिवंगत (Late) अभिनेता (Actor)  संजीव कुमार (Sanjeev Kapoor) का बीते दिन 84वीं बर्थ एनीवर्सरी थी। इस मौके पर एक्टर अनिल कपूर ने उनकी बायोग्राफी 'संजीव कुमारः द एक्टर वी ऑल लव्ड' को मुंबई में लांच किया। इस बुक को संजीव कुमार के भतीजे उदय जरीवाला और रीता राममूर्ति गुप्ता ने लिखा है। इस मौके पर अनिल कपूर के साथ रीता राममूर्ति गुप्ता भी मौजूद रहीं।

अभिनेता ने इस बुक लॉन्चिंग की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस मौके पर अनिल कपूर ने अपने आप को काफी सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से बुक लॉन्च इवेंट की तस्वीर शेयर की है। उनके द्वारा शेयर तस्वीर में आप देख सकते है कि स्टाल पर कई सारी दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की बायोग्राफी बुक रखी गई है और अनिल कपूर बुक के पन्नों को देखते हुए दिखाई दे रहे है।

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'हम सभी को प्यार करने वाले अभिनेता संजीव कुमार के जीवन और काम का जश्न मनाते हुए पुस्तक लॉन्च का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है, जिनकी जयंती भी आज है...इस विशेष अवसर को चिह्नित करने का सही तरीका... उदय जरीवाला और रीता राममूर्ति गुप्ता द्वारा लिखित' संजीव कुमार की बायोग्राफी को लिखने में कुल चार साल का वक्त लगा है। इस बुक में संजीव कुमार के जीवन की शुरुआत से लेकर अंत तक की कहानी सम्मलित है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन