चांद मेरा दिल की कमाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अनन्या पांडे और लक्ष्य की Chand Mera Dil की धीमी शुरुआत, पहले दिन 2.90 करोड़ की हुई कमाई

Chand Mera Dil Collection: अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ ने पहले दिन 2.90 करोड़ की कमाई की। धीमी ओपनिंग के बावजूद फिल्म ने ‘एक दिन’ को पीछे छोड़ लक्ष्य के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी।

सोनाली झा

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: 'चांद मेरा दिल' आखिरकार 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म को लेकर रिलीज से पहले बहुत ज्यादा चर्चा नहीं थी, लेकिन ट्रेलर और गानों ने युवाओं के बीच अच्छा माहौल बनाया था। अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और ऑफिशियल डेटा आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। बावजूद इसके, फिल्म की शुरुआत उम्मीद से थोड़ी धीमी मानी जा रही है।

फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने टिकटों की कीमत भी कम रखी थी। शाम 5 बजे से पहले के शो के टिकट 149 रुपये और शाम 5 बजे के बाद के टिकट 199 रुपये में उपलब्ध कराए गए थे। इसके बावजूद सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी बहुत मजबूत नहीं दिखी। हालांकि फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले लेकिन ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। खासकर लक्ष्य और अनन्या की फ्रेश जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। वहीं फिल्म का संगीत भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

एक दिन से निकली आगे

भले ही धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म की ओपनिंग बहुत बड़ी नहीं रही, लेकिन इसने एक दिन के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने रिलीज के पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में ‘चांद मेरा दिल’ ने लगभग दोगुनी कमाई करते हुए बेहतर शुरुआत दर्ज की है।

40 करोड़ के बजट पर टिकी निगाहें

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘चांद मेरा दिल’ का बजट करीब 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में 2.90 करोड़ की ओपनिंग को औसत माना जा रहा है। अब फिल्म के लिए सबसे अहम शनिवार और रविवार का कलेक्शन रहेगा। अगर वीकेंड में फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल नहीं आता, तो आगे की राह मुश्किल हो सकती है।

लक्ष्य के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

फिलहाल फिल्म के पास पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा उठाने का मौका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह रोमांटिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर कितनी रफ्तार पकड़ पाता है। धीमी शुरुआत के बावजूद ‘चांद मेरा दिल’ लक्ष्य के करियर की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है। इसने उनकी 2024 में रिलीज हुई Kill के पहले दिन के 1.35 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा