आम्रपाली दुबे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जब आम्रपाली दुबे का मजाक निरहुआ को पड़ गया था भारी, रिक्शावालों की भीड़ में फंस गए थे एक्टर

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को यूपी के गोरखपुर में हुआ था। आम्रपाली दुबे आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने भोजपुरी सीरियल 'रहना है तेरी पलकों की छांव में टीवी करियर की शुरुआत की थी।

सोनाली झा

मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को यूपी के गोरखपुर में हुआ था। आम्रपाली दुबे आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने भोजपुरी सीरियल 'रहना है तेरी पलकों की छांव में टीवी करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में एक्ट्रेस का नाम सुमन था। एक्ट्रेस का सुमन का किरदार काफी पॉपुलर था। भोजपुरी में आने के बाद वो आज लाखों दिलों पर राज करती है।

आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें दर्शकों से ऐसा प्यार मिला कि वो यहीं की हो कर रह गईं। आज वो ना जानें कितने फैंस की क्रश हैं। लेकिन, आम्रपाली दुबे के जन्मदिन पर उनके और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ का एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

एक बार निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ आउटिंग पर निकले थे और फिर एक रिक्शावाले के बीच ऐसे फंसे कि एक्टर तीन-चार घंटे उसी के साथ घूमते रहे। आम्रपाली दुबे के साथ कपिल शर्मा के शो पर दिनेश लाल यादव ने अपनी लाइफ के कई सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किए। निरहुआ ने बताया था कि एक बार वो आम्रपाली एक फिल्म देखने गए थे।

जब फिल्म खत्म हुई तो दोनों रिक्शा पकड़कर ही घर लौटे थे। दोनों ने मास्क लगाया हुआ था, लेकिन ऐसे में भी रिक्शावाला उन्हें पहचानने की कोशिश कर रहा था। उस रिक्शावाले ने हमसे पूछा कि क्या आप फिल्मों में काम करते हो क्या, तो हमने उससे कह दिया कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है। ‘इसके बाद आम्रपाली का घर आ गया और वो जैसी ही वो रिक्शा से नीचे उतरी तो एकदम जोर से चिल्लाई और बोली ऐ निरहुआ। एक्टर ने आगे बताया कि, ‘फिर उस रिक्शावाले ने मुझे चार घंटे तक अपने साथ घुमाया और सारे दोस्तों रिश्तेदारों से मेरी मुलाकात करवाई।

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट