अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

आउट होते ही उदास हुए अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर संग खेल का क्यूट वीडियो वायरल

Amitabh Bachchan Cricket: अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर का फिंगर क्रिकेट खेलते हुए क्यूट वीडियो वायरल हो गया है। ISPL के दौरान आउट होने पर बिग बी की मायूसी और फिर मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया।

सोनाली झा

Amitabh Bachchan Sachin Tendulkar Video: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ सिनेमा जगत के दिग्गज हैं, बल्कि खेलों के भी बड़े शौकीन माने जाते हैं। खासतौर पर क्रिकेट के प्रति उनका जुनून किसी से छिपा नहीं है। भारतीय टीम के हर बड़े मैच में बिग बी का एक्साइटमेंट देखने लायक होता है। इसी बीच अब उनका एक क्यूट और दिल जीत लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ ‘फिंगर क्रिकेट’ खेलते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के दौरान का बताया जा रहा है। जहां सचिन तेंदुलकर लीग की कोर कमेटी के सदस्य हैं, वहीं अमिताभ बच्चन ‘मांझी मुंबई’ टीम के मालिक हैं। मैच के बीच दोनों दिग्गजों की यह हल्की-फुल्की नोकझोंक और खेल का अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि T 5623(i) क्रिकेट के भगवान के साथ फिंगर क्रिकेट खेलते हुए। इस कैप्शन ने वीडियो को और भी खास बना दिया।

क्रिकेट को एन्जॉय करते दिखे अमिताभ बच्चन

वीडियो में देखा जा सकता है कि खेल के दौरान अमिताभ बच्चन पूरी तरह बच्चों की तरह खेल में डूब जाते हैं। जब वह आउट होते हैं तो कुछ सेकंड के लिए उनके चेहरे पर मायूसी नजर आती है, लेकिन तुरंत ही वह मुस्कुराते हुए दोबारा खेलने लगते हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर भी पूरे खेल को एन्जॉय करते दिखते हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और सम्मान साफ झलक रहा है।

फैंस का रिएक्शन

अब सवाल यह है कि इस फिंगर क्रिकेट में जीत किसकी हुई? वीडियो के अंत में सचिन तेंदुलकर बाजी मारते नजर आते हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन की स्पोर्ट्समैन स्पिरिट और मासूम खुशी ने सबका दिल जीत लिया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन भी आने लगे। एक यूजर ने लिखा कि दो दिग्गज और एक सदाबहार खेल, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि अमिताभ बच्चन बनाम सचिन तेंदुलकर यह मुकाबला ऐतिहासिक है। किसी ने लिखा कि एक फ्रेम में दो लीजेंड्स, बस यही देखना बाकी था।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट