अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन स्टारर "बी हैप्पी" पर जताया गर्व, जानें क्या कहा 
मनोरंजन

Amitabh Bachchan: सिंगल फादर बन अभिषेक बच्चन ने जीता पिता का दिल, फिल्म बी हैप्पी पर अमिताभ ने जताया गर्व

Amitabh Bachchan On Be Happy: बी हैप्पी रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है। दिल छू लेने वाली डांस ड्रामा फिल्म, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही, नासर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी नजर आएंगे।

अनिल सिंह

Amitabh Bachchan Reaction On Be Happy: जब से प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म बी हैप्पी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, इसने दर्शकों के दिल को छू लिया है। फिल्म को जबरदस्त प्यार और सराहना मिल रही है। ये कहानी है शिव (अभिषेक बच्चन) की, जो एक सिंगल फादर है और अपनी बेटी धारा (इनायत वर्मा) के साथ ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव से जूझ रहा है। अब इस फिल्म की तारीफ करने वालो में अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अभिषेक की परफॉर्मेंस पर गर्व जताते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। ये पल और भी खास इसलिए बन जाता है क्योंकि एक असली पिता अपने बेटे की उस फिल्म को सराह रहा है, जो खुद बाप-बेटी के रिश्ते पर बनी है।

अमिताभ बच्चन ने दिल से तारीफ करते हुए लिखा, “अभिषेक, एक पिता का गर्व, कितनी आसानी से एक किरदार से दूसरे किरदार में बदल जाते हो। बधाई हो बधाई, स्नेह”।

एक दूसरी पोस्ट में, अमिताभ बच्चन ने फिल्म की कहानी और अभिषेक की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा, "बेहद खूबसूरत कहानी… और अभिषेक, तुमने जिस तरह एक फिल्म से दूसरी फिल्म तक अपने किरदार को परिभाषित किया है, वो कमाल है। ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार।"

एक ऐसी कहानी जो बाप-बेटी के खूबसूरत रिश्ते को दिखाती है और जिसे खुद मेगास्टार अमिताभ बच्चन की तारीफ मिली है, उसकी दीवानगी अब सातवें आसमान पर है!

बी हैप्पी को रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले लिजेल रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है और इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। ये दिल छू लेने वाली डांस ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही, नासर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। बी हैप्पी भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज में 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब होकर आएगी, जिससे ये और भी ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकेगी।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल