अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सौ. फाइल फोटो ) 
मनोरंजन

Alpha Box Office Collection: 13वें दिन भी लड़खड़ायी आलिया भट्ट की अल्फा, कमाई पहुंची 55.80 करोड़

Alpha BO Collection: आलिया भट्ट की हाल ही में आयी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हो रही है। 13 दिन पहले रिलीज होने के बाद भी ये फिल्म महज 55 करोड़ के करीब ही कमाई कर पायी है।

अपूर्वा नायक

Alpha Box Office Collection Day 13: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म अब तक वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई है जिसकी उम्मीद मेकर्स ने की थी। रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई लगातार धीमी होती नजर आ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 13वें दिन फिल्म ने 0.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

अब तक का कुल कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'अल्फा' का भारत में कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 55.80 करोड़ रुपये हो गया है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 47.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि दूसरे सप्ताह में कमाई की रफ्तार लगातार कमजोर रही।

डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिन / सप्ताह कमाई (करोड़ रुपये)
वीक 1 47.45
डे 8 1.65
डे 9 2.25
डे 10 2.25
डे 11 0.75
डे 12 0.85
डे 13 0.60
कुल नेट कलेक्शन 55.80

मल्टीस्टारर फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर

'अल्फा' को रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर लगातार कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। पहले 'वेलकम टू द जंगल' जैसी बड़ी फिल्म ने इसकी कमाई पर असर डाला, वहीं अब अजय देवगन की 'धमाल 4' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा अन्य नई फिल्मों की मौजूदगी ने भी दर्शकों का ध्यान बांटा है, जिसका असर 'अल्फा' के कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है।

स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है 'अल्फा'

'अल्फा' यश राज फिल्म्स (YRF) स्पाई यूनिवर्स की अहम फिल्मों में शामिल है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जिन्होंने इससे पहले 'द रेलवे मैन' का निर्देशन किया था। फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। साथ ही ऋतिक रोशन का कैमियो भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहा।

अब वीकेंड से उम्मीद

फिल्म की कमाई फिलहाल धीमी बनी हुई है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर आने वाले वीकेंड पर रहेगी। यदि वर्ड ऑफ माउथ का असर देखने को मिला तो फिल्म की कमाई में कुछ सुधार हो सकता है। हालांकि मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए 'अल्फा' के लिए बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस आसान नहीं दिखाई दे रही है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर