जथारा सीन के लिए डर गए थे अल्लू अर्जुन  
मनोरंजन

Allu Arjun: साड़ी पहनने को लेकर डर गए थे अल्लू अर्जुन, जथारा सीन पर किया खुलासा

Allu Arjun Jathara Scene: अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा 2' में साड़ी पहनी थी, लेकिन जब उन्हें पहली बार इस सीन के बारे में बताया गया था तो वह डर गए थे। उन्होंने जथारा सीन का जिक्र करते हुए खुलकर बात की है।

अनिल सिंह
Allu Arjun Saree Scene: पुष्पा 2 फिल्म में जब अल्लू अर्जुन साड़ी पहनकर डांस करते हुए नजर आए वो दृश्य लोगों को काफी पसंद आया। लेकिन अल्लू अर्जुन इस सीन के बारे में बताते हुए नजर आए हैं कि जब उनसे जथारा सीन का जिक्र किया गया था तो वह डर गए थे। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि यही फिल्म की यूएसपी बन जाएगा। ताजा इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने इस बात का खुलासा किया है। अल्लू अर्जुन ने बताया कि वह इस सीन को लेकर डरे हुए थे।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रिकॉर्ड बनाया है और वह दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है। लेकिन अब अल्लू अर्जुन ने बताया है कि वह इस फिल्म में एक सीन के समय डरा हुआ महसूस कर रहे थे। जथारा सीन में उन्हें साड़ी पहनकर डांस शूट करना था।
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने कहा जथारा सीक्वेंस के बारे में जब मुझे पता चला तो मैं डर गया था, क्योंकि इस सीन में मुझे साड़ी पहन कर डांस सीक्वेंस शूट करना था। इसके लिए हमने पहले मैको फोटो शूट किया था और यह लगा कि यह काम नहीं कर रहा है। मुझे कहा गया था की साड़ी पहनो और औरतों की तरह तैयार हो जाओ। एक एक्टर के तौर पर अल्लू अर्जुन के लिए यह बड़ा चैलेंज था, जिसे उन्होंने डरते हुए स्वीकार किया था।
अल्लू अर्जुन ने आगे बताया कि सुकुमार और मैंने सोचा भले ही मैं साड़ी पहन रहा हूं, लेकिन मुझे माचो लगना होगा, अल्फानेस जो है वह मिस नहीं होना चाहिए। मैंने दिमाग में यह बात फिट कर ली और इस रोल के लिए तैयार हो गया, देखते ही देखते यह लोगों को पसंद आने लगा और यही फिल्म की यूएसपी बन गया।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें