मनोरंजन

पटना में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च पर लाठीचार्ज, बेकाबू भीड़ ने किया बवाल

पटना की बेकाबू भीड़ के सामने बाल बाल बच्चे हैं अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना, दोनों 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च के लिए पटना पहुंचे थे। लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई, पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा, चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

अनिल सिंह

मुंबई: पटना में 'पुष्पा 2' का ट्रेलर लॉन्च पुलिस और फिल्म मेकर्स के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को देखने के लिए पटना की भीड़ बेकाबू हो गई।  पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो गुस्साई भीड़ ने चप्पल, ईंट और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जान बचाकर सिक्योरिटी वाले उन्हें वहां से ले गए।  लेकिन यह कहा जा सकता है कि पटना में ट्रेलर लॉन्च के दौरान भीड़ ने बवाल मचा दिया। ऐसे में अब मेकर्स दोबारा कभी भी पटना में ट्रेलर लॉन्च के बारे में नहीं सोचेंगे।

पटना के गांधी मैदान में 17 नवंबर को अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। यह इवेंट बहुत बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाने वाला था और इसीलिए यहां 2 लाख से अधिक लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी लोग अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की झलक पाने आए थे। लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा जवाब में भीड़ ने भी चप्पल, ईंट और पत्थर बरसाए, जिसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बवाल की इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भीड़ बेकाबू हो गई है। लोग पुलिस पर पत्थर और बोतलें बरसा रहे हैं। कई पुलिस वाले जख्मी नजर आ रहे हैं। हालात इतने खराब हो गए थे कि स्पेशल पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। कई बैरिकेड भी टूट गए कुछ लोग वॉच टावर पर चढ़े हुए नजर आए। इस भीड़ के बेकाबू होने की शुरुआत करीब 6:00 बजे ही हो गई थी। 6:30 बजे लॉन्च का इवेंट रखा गया था, लेकिन 5:00 बजे से ही यहां लोग अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का इंतजार कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। लेकिन ट्रेलर लॉन्च के दौरान जो हुआ यह किसी के लिए भी अच्छा अनुभव नहीं था, ना ही पुलिस के लिए, ना ही जनता के लिए और ना ही फिल्म के कलाकारों के लिए, क्योंकि इस तरह की घटना लोगों को अंदर से हिला देती है। फिल्म तो बाद में हिलाएगी लेकिन इस घटना ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को अभी से हिला दिया है।

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना