आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Cannes 2025 में एक बार फिर साड़ी लुक में आलिया भट्ट ने बिखेरा जलवा, लोगों ने की तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस साल कान्स 2025 में डेब्यू किया है और रेड कार्पेट पर उन्होंने शानदार फ्लोरल गाउन पहनकर जलवा बिखेरा था। इसके बाद अब एक्ट्रेस साड़ी लुक में नजर आईं। जिसमें वो काफी खूबसूरत लगीं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपनी स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस साल उन्होंने प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी शानदार एंट्री की। शुक्रवार 23 मई को रेड कार्पेट पर उन्होंने फ्लोरल गाउन पहनकर डेब्यू किया, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। हालांकि, उनका यह ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस ने दिल खोलकर तारीफ की।

दरअसल, फेस्टिवल के दूसरे दिन यानी शनिवार को क्लोजिंग सेरेमनी के मौके पर आलिया का ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिला। इस बार उन्होंने वेस्टर्न ड्रेस की बजाय इंडियन लुक को चुना और खूबसूरत नेट की साड़ी पहनी। उनका यह ट्रेडिशनल लुक खुद रिया कपूर ने स्टाइल किया, जो अनिल कपूर की छोटी बेटी और जानी-मानी फैशन स्टाइलिस्ट हैं।

आलिया भट्ट का साड़ी लुक अगर साड़ी के साथ आलिया भट्ट के लुक की बात करें, तो उन्होंने ओपन हेयरस्टाइल रखा था। साथ बेहद सिंपल और एलिगेंट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था। उनका यह लुक भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोग उनकी ग्रेसफुल साड़ी और कॉन्फिडेंट प्रेजेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

इसी बीच कई लोगों ने उनके साड़ी लुक की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "आलिया ने मंत्रमुग्ध कर दिया," वहीं दूसरे ने कहा, "यह लुक ऐश्वर्या के किसी भी लुक से बेहतर है।" आलिया की सादगी और स्टाइल का यह मेल दर्शकों को खूब भा रहा है।

यूजर्स ने किया कमेंट

हालांकि, कुछ यूजर्स ने यह भी नोटिस किया कि रेड कार्पेट पर आलिया को वह मीडिया अटेंशन नहीं मिला, जिसकी उम्मीद थी। सोशल मीडिया पर कुछ कमेंट्स में कहा गया कि पैपराजी ने उन्हें इग्नोर किया। एक यूजर ने लिखा, "फोटोग्राफर्स ने फिर से नजरअंदाज किया।"

बता दें, इन सबके बावजूद आलिया भट्ट ने अपने पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल अपीयरेंस में वेस्टर्न और इंडियन दोनों लुक्स में बेहतरीन छाप छोड़ी है। उनके इस डेब्यू को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?