अक्षय कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Bhooth Bangla के प्रमोशन के बीच अक्षय कुमार हुए ट्रोल, नागिन 7 में टेलीप्रॉम्प्टर से डायलॉग पढ़ते वीडियो वायरल

Akshay Kumar Film Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ‘नागिन 7’ में टेलीप्रॉम्प्टर से डायलॉग पढ़ते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

सोनाली झा

Bhooth Bangla Promotion: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में वह टीवी के पॉपुलर शो नागिन 7 में कैमियो करते नजर आए। हालांकि, शो से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। वीकेंड एपिसोड में अक्षय कुमार नाग गुरु के कमरे में दिखाई देते हैं, जहां वह नागिन के किरदार को एक खास मिशन के लिए तैयार करते नजर आते हैं। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी भी नजर आती हैं।

वायरल हो रहे क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि अक्षय अपने डायलॉग्स टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी नजरें लगातार एक दिशा में टिके रहने से दर्शकों को यह बात आसानी से समझ आ गई। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि इतने लंबे करियर के बाद भी अगर कोई कलाकार अपने डायलॉग्स याद नहीं रख पाता, तो यह हैरान करने वाली बात है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे उनकी काम करने की तेजी से भी जोड़ा और कहा कि शायद यही वजह है कि वह साल में कई फिल्में कर लेते हैं।

टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल कितना आम

हालांकि, इंडस्ट्री में टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल कोई नई बात नहीं है। कई कलाकार शूटिंग के दौरान समय बचाने और तेजी से काम करने के लिए इसका सहारा लेते हैं। बड़े प्रोजेक्ट्स और टाइट शेड्यूल में यह एक आम प्रैक्टिस बन चुकी है। फिर भी, दर्शकों के बीच यह मुद्दा हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है, खासकर जब किसी बड़े स्टार का वीडियो सामने आता है।

भूत बंगला से जुड़ी उम्मीदें बरकरार

विवादों के बीच भी अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह बना हुआ है। यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय कुमार एक बार फिर अपने कॉमिक अंदाज में नजर आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का फिल्म की ओपनिंग पर कितना असर पड़ता है, या फिर अक्षय अपनी परफॉर्मेंस से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में सफल होते हैं।

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म