अक्षय कुमार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अक्षय कुमार की 'समुक' में होगा एक्शन और सर्वाइवल का रोमांच, रिलीज डेट के साथ आया पहला मोशन पोस्टर

Akshay Kumar Samuk: अक्षय कुमार की साइंस फिक्शन फिल्म 'समुक' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। मिलिट्री लुक में नजर आए अक्षय की यह फिल्म 28 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सोनाली झा

Highlights

  • अक्षय कुमार की फिल्म 'समुक' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।

  • इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार पहली बार साइंस फिक्शन जॉनर में नजर आएंगे।

  • मोशन पोस्टर में अक्षय मिलिट्री लुक में हाथ में राइफल लिए दिखाई दिए।

Akshay Kumar Samuk Motion Poster: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। इस बार वह एक बिल्कुल नए जॉनर में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म 'समुक' के जरिए पहली बार साइंस फिक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है। इसका मोशन पोस्टर जारी करने के साथ ही रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है।

फिल्म में दर्शकों को सर्वाइवल, एक्शन और थ्रिलर का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। मेकर्स ने फिल्म 'समुक' का मोशन पोस्टर जारी कर इसकी पहली झलक दिखाई है। पोस्टर की शुरुआत एक रहस्यमयी हाथ से होती है। इसके बैकग्राउंड में सुनाई देने वाली डरावनी आवाज फिल्म के माहौल को और रोमांचक बनाती है। इसमें अक्षय कुमार एक दमदार मिलिट्री लुक में नजर आते हैं।

समुक का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

पोस्टर में अक्षय कुमार के हाथ में राइफल दिखाई देती है, जो फिल्म में उनके किरदार के एक्शन से भरपूर होने का संकेत देती है। मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की टैगलाइन भी सामने आई है, 'द मिशन इज ह्यूमन बट द एनिमी इजंट'। माना जा रहा है कि फिल्म में इंसानों को किसी अनजान खतरे से अपनी जान बचाने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

28 मई 2027 को रिलीज होगी फिल्म

'समुक' की रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है। मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि यह फिल्म 28 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट आज दोपहर 2 बजे सामने आने वाला है। हालांकि, यह अपडेट किस बारे में होगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है। फिल्म की स्टारकास्ट, अक्षय के किरदार और कहानी से जुड़ी बाकी डिटेल्स का दर्शकों को इंतजार है।

विपुल शाह के साथ फिर जमेगी अक्षय की जोड़ी

'समुक' में अक्षय कुमार एक बार फिर फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'आंखें', 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम', 'नमस्ते लंदन', 'सिंह इज किंग' और 'एक्शन रिप्ले' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और एक्शन जैसे अलग-अलग जॉनर में दर्शकों का मनोरंजन किया है। अब पहली बार यह जोड़ी साइंस फिक्शन फिल्म लेकर आ रही है।

प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन ने की मुंबई मेट्रो की सवारी, विधान भवन से BKC तक किया सफर

बिलकिस बानो केस में दो दोषियों को SC से मिली जमानत, 2002 से अब तक क्या-क्या हुआ? पढ़ें पूरी टाइमलाइन

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर