अक्षय कुमार और राजपाल यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Akshay Kumar Video: ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट पर अक्षय कुमार की शरारत, घोड़े से प्रैंक कर राजपाल यादव को डराया

Akshay Kumar Prank: अक्षय कुमार ने वेलकम टू द जंगल के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह घोड़े के जरिए राजपाल यादव के साथ प्रैंक करते नजर आ रहे हैं। राजपाल का डरने वाला रिएक्शन वायरल हो गया है।

सोनाली झा

Akshay Kumar Funny Video: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ सेट पर होने वाली मस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

अक्षय कुमार द्वारा साझा किए गए वीडियो में अभिनेता राजपाल यादव किसी से गंभीर बातचीत करते नजर आते हैं। तभी अक्षय कुमार अचानक एक घोड़े के साथ वहां पहुंचते हैं और उसे राजपाल यादव के पास छोड़ देते हैं। घोड़े को अचानक अपने पास देखकर राजपाल घबरा जाते हैं और उनका रिएक्शन देखने लायक होता है। वीडियो में परेश रावल भी मौजूद दिखाई देते हैं। राजपाल के डरने के बाद सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

अक्षय कुमार ने लिखा मजेदार कैप्शन

वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने अपने अंदाज में मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव को अपनी हॉर्सपावर दिखाना काफी मजेदार है। ‘वेलकम टू द जंगल’ आपकी सोच से कहीं ज्यादा जंगली है। अक्षय के इस कैप्शन ने वीडियो को और भी मनोरंजक बना दिया। फैंस कमेंट सेक्शन में हंसने वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं और कलाकारों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म को लेकर बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता

‘वेलकम टू द जंगल’ ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले साल 2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ और 2015 में आई ‘वेलकम बैक’ ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की खास बात इसकी विशाल स्टारकास्ट है। इसमें बॉलीवुड के 20 से अधिक कलाकार नजर आने वाले हैं, जिसके कारण यह फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है।

26 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

कॉमेडी, मनोरंजन और स्टार पावर से भरपूर ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वायरल हो रहे बिहाइंड-द-सीन वीडियो ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब दर्शक बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार, राजपाल यादव और अन्य सितारों की कॉमिक केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच