अक्षय कुमार और मेकर्स के बीच OMG 3 को लेकर हुई बातचीत 
मनोरंजन

अक्षय कुमार OMG 3 हुई कंफर्म, जानें कब शुरू हो सकती है फिल्म की शूटिंग

ओ माय गॉड फ्रेंचाइज की फिल्म ओ माय गॉड 3 की शुरुआत जल्दी हो सकती है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म मेकर अमित राय OMG 3 की स्क्रिप्ट को लेकर बातचीत करते हुए नजर आए।

अनिल सिंह

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जल्द ही ओ माय गॉड फ्रेंचाइज की फिल्म ओ माय गॉड 3 की शूटिंग की शुरुआत हो सकती है। फिल्म मेकर अमित राय अक्षय कुमार से फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर बातचीत करते हुए नजर आए हैं। खबर के मुताबिक यह दावा किया गया है कि अमित राय ने कई कहानियों को लेकर अक्षय कुमार से बात की है। 2026 में फिल्म को फ्लोर पर लाने का प्लान बनाया गया है।

अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड 3 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन फिल्म बनेगी या नहीं इसी पर अभी तक संशय बना हुआ था, अमित राय और अक्षय कुमार के बीच हुई बातचीत के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म बनने वाली है और जल्दी फिल्म की शूटिंग की शुरुआत भी हो सकती है।

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि OMG 3 को लेकर अमित राय अक्षय कुमार से मिले और उन्होंने फिल्म की संभावित कहानियों पर अक्षय कुमार के साथ बात की है। कई सारी कहानी लेकर वह अक्षय कुमार के पास पहुंचे थे। किसी एक कहानी को फिल्म के लिए फाइनल किया जाएगा। खबर यह है कि दोनों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है और यह फिल्म 2026 तक फ्लोर पर जा सकती है।

ओ माय गॉड 3 को लेकर सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि फिल्म मेकर्स इसे बनाने के लिए एक्साइटेड हैं, लेकिन वह इसके लिए जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। फिल्म बनाने के लिए कई कहानियों पर काम किया जा रहा है। कहानी फाइनल होने के बाद उसके स्क्रिप्ट का काम शुरू होगा। मतलब साफ है कि 2026 के सेकंड हाफ तक इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो सकती है।

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी