अक्षरा सिंह और मैथिली ठाकुर (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार

Maithili Thakur Concert: अक्षरा सिंह मुंबई में मैथिली ठाकुर के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर मैथिली की जमकर तारीफ की और उनके नए म्यूजिक टूर के लिए शुभकामनाएं दीं।

सोनाली झा

Akshara Singh On Maithili Thakur Concert: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शनिवार को अपने पिता संग मुंबई में आयोजित मैथिली ठाकुर के लाइव म्यूजिक कंसर्ट का हिस्सा बनी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कुछ झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में दोनों कलाकारों के बीच बॉन्डिंग साफ देखने को मिल रही है। पहली तस्वीर में अक्षरा सिंह और मैथिली ठाकुर मुस्कराते हुए सेल्फी लेती नजर आ रही हैं, तो दूसरी में मैथिली के भाई और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पिता नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस तस्वीर पोस्ट करते हुए मैथिली की सराहना की।

अक्षरा सिंह ने कही ये बात

अक्षरा सिंह ने लिखा कि आज मुंबई में माननीय विधायका व अपनी छोटी बहन मैथिली ठाकुर, अयाची व ऋषभ का लाइव शो देखने का मौका मिला। शानदार प्रस्तुति देखकर दिल खुश हो गया। इतनी कम उम्र में मेहनत, कला और सफलता को देखकर बहुत गर्व महसूस होता है। नए टूर की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर करे तुम यूं ही नई ऊंचाइयां हासिल करती रहो और इतनी ही सहज बने रहना।

अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं और अब वे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नए गाने में नजर आएंगी। अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ एक गाने में साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए शुक्रवार को वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि भोजपुरी गाने में साथ काम करने के लिए आप बस समय और जगह बता दीजिए, हम आ जाएंगे। वहीं, अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस की बात का मान रखते हुए उनकी वीडियो में प्रतिक्रिया दी थी। अक्षय ने लिखा था कि ओह, फिर बात पक्की अक्षरा सिंह 25 मई सोमवार सुबह 11:30 बजे सोशल मीडिया पर मिलते हैं।

अक्षय कुमार का नया गाना

अक्षय कुमार बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से खास पहचान रखते हैं। वहीं, अक्षरा उन एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं जो गायकी से लेकर अभिनय तक अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी हैं। अगर दोनों का गाना जल्द ही आता है, तो ये भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी बात होगी। हालांकि, गाने के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला